सब्सक्राइब करें

West Asia LIVE: पश्चिम एशिया संकट पर उच्च स्तरीय समिति गठित; अतिरिक्त 10 हजार सैनिकों की तैनाती करेगा अमेरिका

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivam Garg Updated Fri, 27 Mar 2026 06:57 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Israel Iran War News in Hindi Live: पश्चिम एशिया में जारी अमेरिका-इस्राइल और ईरान युद्ध अब और अधिक खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम के अनुसार, संघर्ष चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है और दोनों पक्षों लगातार एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। वहीं होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही से प्रभावित होने से वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

West Asia Conflict Live Updates 28 day Iran Israel US Gulf Countries Trump Netanyahu IRGC News in Hindi
पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:24 PM, 27-Mar-2026

ईरान ने स्कूल पर हमले की संयुक्त राष्ट्र में की निंदा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मिनाब में स्कूल पर हुए हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद को संबोधित किया। इस दौरान अपने संबोधन में ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान पर दो परमाणु संपन्न देशों अमेरिका और इस्राइल ने अवैध युद्ध थोपा है।

आईआरजीसी की धमकी- जहां अमेरिकी सैनिक वो इलाका खाली कर दें आम नागरिक
ईरान के आईआरजीसी ने नागरिकों से अपील की है कि खाड़ी क्षेत्र में जहां भी अमेरिकी सैनिक हैं, उस इलाके को खाली कर दें। आईआरजीसी ने अमेरिकी सैनिकों के ठिकानों पर हमले की बात कही। 
03:19 PM, 27-Mar-2026

सऊदी अरब पर मिसाइल हमला

सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रियाद की तरफ छह मिसाइलें दागी गईं, लेकिन इनमें से दो मिसाइलों को सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर तबाह कर दिया। जबकि चार मिसाइलें गैर आबादी वाले इलाकों में गिरीं, जिनसे किसी तरह के नुकसान की फिलहाल खबर नहीं है। 
 
02:54 PM, 27-Mar-2026

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के चलते पैदा हुए हालात से निपटने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है। इस समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इस अंतर मंत्रालयी समिति के अन्य सदस्यों में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ अन्य मंत्री शामिल हैं। 
 
01:40 PM, 27-Mar-2026

पश्चिम एशिया में अतिरिक्त 10 हजार सैनिकों की तैनाती कर सकता है अमेरिका

इस्राइली मीडिया यरूशलम पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका पश्चिम एशिया में अतिरिक्त 10 हजार सैनिकों की तैनाती करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस तैनाती में 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के अलावा पैदल सेना और बख्तरबंद वाहनों को शामिल किया जा सकता है। एयरबोर्न डिवीजन की तैनाती को ईरान के खर्ग द्वीप पर हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि ये साफ नहीं है कि अन्य सैनिकों की कहां तैनाती की जाएगी। यह रिपोर्ट ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की डेडलाइन 6 अप्रैल तक टाल दी है। 
12:43 PM, 27-Mar-2026

तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास धमाका

तेहरान में पाकिस्तानी दूतावास के पास धमाका हुआ है। इस धमाके में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धमाका किसने किया, इसकी जांच की जा रही है। 
12:20 PM, 27-Mar-2026

ईरान युद्ध को लेकर बंटा अमेरिकी मीडिया

ईरान युद्ध की रिपोर्टिंग को लेकर अमेरिकी मीडिया बंट गया है। मुख्य धारा का मीडिया ईरान युद्ध को लेकर सरकार पर हमलावर है। जिसके चलते ट्रंप प्रशासन मुख्य धारा के मीडिया पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगा रहा है। वहीं सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया पर सरकार का पक्ष लिया जा रहा है। इससे अमेरिका में भ्रम की स्थिति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:05 AM, 27-Mar-2026

मध्य पूर्व पर अमेरिका का फोकस, हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बढ़ सकती हैं चुनौतियां

खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष अमेरिका की इंडो-पैसिफिक (हिंद-प्रशांत) रणनीति को कमजोर कर सकता है। इससे भारत जैसे देशों की चिंता बढ़ रही है, क्योंकि अमेरिका का ध्यान और सैन्य संसाधन एशिया से हटकर खाड़ी की ओर जा रहे हैं। अमेरिका के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों ने यह चेतावनी दी है। एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि इस संकट का असर अब अमेरिका की अन्य क्षेत्रों, खासकर एशिया से जुड़ी योजनाओं पर दिखने लगा है, जहां अमेरिका चीन के खिलाफ अपनी ताकत मजबूत करना चाहता था।
10:18 AM, 27-Mar-2026

ईरान युद्ध पर आज सुरक्षा परिषद की अहम बैठक

ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया संकट के मुद्दे पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक बंद दरवाजों के पीछे होगी। रूस ने इस बैठक की मांग की है और आरोप लगाया है कि अमेरिका और इस्राइल, ईरान के नागरिक ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। फिलहाल सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता अमेरिका कर रहा है। 
06:28 AM, 27-Mar-2026

इस्राइल के हाइफा पोर्ट पर ड्रोन हमला

ईरानी सेना ने हाइफा पोर्ट में रणनीतिक और संवेदनशील लक्ष्यों पर ड्रोन से हमला किया। IRGC ने 82वें रिटैलियरी ऑपरेशन का ऐलान किया, जिसमें मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। यह हमला अमेरिका और इस्राइल के पहले हवाई हमलों का जवाब है।
05:55 AM, 27-Mar-2026

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा किया

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में 'टोल बूथ' व्यवस्था लागू करने का संकेत दिया है, जिससे तेल परिवहन की वैश्विक धारा प्रभावित हो रही है। मार्च में केवल 150 जहाज जलडमरूमध्य से गुजर पाए, जिससे तेल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed