सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

West Asia Live: होर्मुज में एंट्री पर विवाद, अमेरिकी नाकेबंदी पर सवाल; युद्ध से ईरान को 270 अरब डॉलर का नुकसान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Tue, 14 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

पश्चिम एशिया में तनाव अब कूटनीति की सीमाएं लांघकर शक्ति, प्रतिष्ठा और टकराव की खुली जंग में बदलता दिख रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने के बाद हालात और ज्यादा पेचीदा हो गए हैं। एक ओर डोनाल्ड ट्रंप दावा कर रहे हैं कि ईरान समझौते के लिए दबाव में है, तो दूसरी ओर ईरान परमाणु मुद्दे पर अपनी शर्तों से पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा। इस्राइल और लेबनान के बीच वॉशिंगटन में होने वाली वार्ता पर भी नजरें टिकी हुई है, जिसमें अमेरिका मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है। ऐसे में पूरा क्षेत्र एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां शांति की उम्मीदें और युद्ध की आशंकाएं दोनों साथ-साथ तेज हो रही हैं और आने वाले दिन स्थिति को और विस्फोटक बना सकते हैं। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

West Asia Conflict Live Updates US-Iran Tensions Lebanon-Israel Talks News In Hindi
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:46 PM, 14-Apr-2026

ईरान-तुर्किये के विदेश मंत्रियों की बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और तुर्किये के विदेश मंत्री हकन फिदान के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई, जिसमें क्षेत्रीय हालात और अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता पर चर्चा की गई। यह जानकारी ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने दी है।

दोनों नेताओं ने इस दौरान इस्लामाबाद में हुई हालिया वार्ताओं पर भी विचार साझा किए, जहां अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के प्रयासों के तहत बातचीत हुई थी।यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब कूटनीतिक कोशिशें लगातार जारी हैं, हालांकि हालिया दौर की वार्ता किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
10:05 PM, 14-Apr-2026

पाकिस्तानी जहाजों ने बदला रास्ता

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के दो बड़े तेल टैंकर, 'खैरपुर' और 'शालमार' ने अचानक अपना रास्ता बदल लिया है। ईरानी और पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, ये दोनों जहाज तेजी से होर्मुज की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन रविवार को अचानक इन्होंने अपना रास्ता बदल लिया।  
09:32 PM, 14-Apr-2026

अमेरिकी बातचीत को बताया ऐतिहासिक मौका

अमेरिका के विदेश मंत्री ने इस्राइल-लेबनान के बीच वाशिंगटन में चल रही वार्ता को ऐतिहासिक अवसर बताया है। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ घंटों में सभी जटिल मुद्दों का समाधान संभव नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि बातचीत आगे बढ़ेगी और दोनों पक्ष सकारात्मक दिशा में कदम उठाएंगे।
08:07 PM, 14-Apr-2026

इस्राइल-लेबनान सीमा पर तनाव तेज

लेबनान स्थित संगठन हिजबुल्ला ने दावा किया है कि उसने आज इस्राइली सेना और सीमा से जुड़े कई ठिकानों को निशाना बनाया है। समूह के अनुसार, उसने खियाम के दक्षिण में इजरायली सैनिकों और वाहनों के एक जमावड़े पर रॉकेट दागे।

इसके अलावा, हिजबुल्ला ने दावा किया कि उसने कार्मिएल शहर में इस्राइली सैन्य ढांचे पर भी रॉकेट हमले किए। एक अलग बयान में संगठन ने कहा कि उसने क़ौज़ाह क्षेत्र में  इस्राइली सैनिकों और वाहनों को भी निशाना बनाया। संगठन ने यह भी दावा किया कि उसने टायर शहर के ऊपर उड़ रहे एक  इस्राइली सैन्य ड्रोन को निशाना बनाया। हालांकि इन सभी दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है और इजरायल की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
06:59 PM, 14-Apr-2026

कतर ने ईरान से समझौते के दावों को खारिज किया

कतर के विदेश मंत्रालय ने उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि दोहा और तेहरान के बीच कोई समझौता हुआ है। कतर का कहना है कि युद्ध के दौरान ईरान की ओर से हमले जारी रहे और ये केवल संघर्षविराम के बाद ही रुके।
05:58 PM, 14-Apr-2026

प्रतिबंधित टैंकर और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव

एक टैंकर, जिसने सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से बाहर निकलने का प्रयास किया था लेकिन बीच में ही अपना रुख बदल लिया, मंगलवार सुबह फिर से इस जलमार्ग से गुजरता हुआ देखा गया। इसे अमेरिकी अवरोध (ब्लॉकेड) की शुरुआती बड़ी परीक्षा के रूप में माना जा रहा है।

रिपोर्टों के अनुसार, 'रिच स्टारी' नामक यह रसायन और तेल ढोने वाला टैंकर संयुक्त अरब अमीरात के तट के पास प्रतीक्षा कर रहा था। शिपिंग डेटा कंपनी लॉयड्स लिस्ट ने ऊर्जा कार्गो ट्रैकिंग फर्म Vortexa के हवाले से यह जानकारी दी।

अमेरिकी सेना ने सोमवार को कहा था कि यह अवरोध केवल ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर लागू है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या 'रिच स्टारी' पहले ईरान में रुका था या वह ईरानी तेल ले जा रहा था। इस मामले पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:37 PM, 14-Apr-2026

इटली ने इस्राइल के साथ रक्षा समझौते को किया निलंबित 

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा है कि इटली ने इस्राइल के साथ अपने रक्षा समझौते को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह कदम उस समय सामने आया है जब अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन और तनाव बढ़ता जा रहा है।
03:30 PM, 14-Apr-2026

ईरान-ओमान बातचीत और क्षेत्रीय तनाव

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ओमान के विदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की और क्षेत्र में चल रही शांति वार्ता और हालात पर चर्चा की। ईरान ने कहा कि वह क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए तैयार है, लेकिन वह अमेरिका के हस्तक्षेप के खिलाफ है। ओमान ने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता लौट आएगी।

ओमान पहले भी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा चुका है। ईरान ने यह भी चेतावनी दी है कि अमेरिका की कोई भी उकसाने वाली कार्रवाई वैश्विक शांति के लिए खतरा बन सकती है। साथ ही, ईरान के विदेश मंत्री ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बातचीत में भी यही चिंता दोहराई कि मौजूदा तनाव आगे और बढ़ सकता है।

03:29 PM, 14-Apr-2026

ईरान का आरोप और संयुक्त राष्ट्र को पत्र

ईरान ने पांच अरब देशों बहरीन, सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और जॉर्डन से मुआवजे की मांग की है। ईरान का आरोप है कि इन देशों ने अपने इलाके का इस्तेमाल अमेरिका और इस्राइल के हमलों के लिए होने दिया, इसलिए वे इस “आक्रामकता” में शामिल हैं। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और सुरक्षा परिषद को पत्र लिखकर यह भी कहा कि ये देश अब ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा (Self-defence) का अधिकार नहीं जता सकते, क्योंकि उन्होंने खुद हमलों में सहयोग दिया है।

01:08 PM, 14-Apr-2026

चीनी राष्ट्रपति ने पश्चिम एशिया में शांति को बताया जरूरी

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सभी देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान होना चाहिए। यह बयान उन्होंने यूएई के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि सभी देशों के लोगों, संस्थानों और संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए एक साझा, सहयोगी और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया को जंगल के कानून की ओर नहीं लौटना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास और सुरक्षा दोनों साथ-साथ चलने चाहिए और सभी देशों को मिलकर ऐसा माहौल बनाना चाहिए जिससे इस क्षेत्र के देशों का विकास हो सके।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed