Live
West Asia Crisis LIVE: बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट, सायरन बजे; ईरानी हमलों में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल
{"_id":"69b07299cfd3a36835046eeb","slug":"west-asia-crisis-live-israel-us-iran-updates-gulf-countries-putin-trump-netanyahu-mojtaba-khamenei-irgc-2026-03-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis LIVE: बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट, सायरन बजे; ईरानी हमलों में अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Himanshu Singh Chandel
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Israel-Iran War Live Updates: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब बारहवें दिन में प्रवेश कर चुका है। पूरा क्षेत्र तनाव की चपेट में है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का युद्ध को लेकर सख्त रवैया और खाड़ी देशों में बढ़ता संघर्ष, वैश्विक राजनीति के लिया बड़ा संकट साबित होता दिख रहा है। भारत ने कहा है कि तेजी से बदलती परिस्थितियों पर सरकार की पैनी नजर है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:19 PM, 11-Mar-2026
ईरान के हमलों के बीच कतर ने कहा- मध्यस्थ की भूमिका निभाना संभव नहीं
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच कतर ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा हालात में वह मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकता। कतर ने कहा कि जब वह खुद हमलों का सामना कर रहा है, तब ईरान और पश्चिम के बीच बातचीत कराने की स्थिति में नहीं है।कतर के विदेश मामलों के राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलअजीज अल-खुलैफी ने कतर द्वारा एक साक्षात्कार में यह बात कही।अल-खुलैफी ने कहा कि कतर और ओमान दोनों लंबे समय से ईरान और पश्चिमी देशों के बीच संवाद कायम करने की कोशिश करते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद इन देशों को भी हमलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा हमले के बीच हम मध्यस्थ की भूमिका नहीं निभा सकते और ईरान को यह समझना चाहिए। क्षेत्र के देश ईरान के दुश्मन नहीं हैं, लेकिन ईरान इस बात को समझ नहीं रहा। इस बीच बुधवार सुबह कतर ने अपने नागरिकों को संभावित ईरानी हमले को लेकर चेतावनी जारी की।
11:46 AM, 11-Mar-2026
दुबई गुरुद्वारा ने समय बदला
दुबई के गुरुद्वारा गुरू नानक दरबार ने सुरक्षा के कारण अस्थायी रूप से समय बदला है। गुरुद्वारा अब सुबह 6 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहेगा। यह बदलाव अगले सूचना तक लागू रहेगा।11:41 AM, 11-Mar-2026
कतर की राजधानी दोहा में धमाके
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कतर की राजधानी दोहा में कई धमाके हुए। यह घटना ईरान की खाड़ी देशों पर प्रतिशोधी हवाई हमलों के बारहवें दिन हुई। कतर के गृह मंत्रालय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर कहा सुरक्षा खतरा उच्च स्तर का है। सभी से अनुरोध है कि घर पर रहें, बाहर न जाएं और खिड़कियों व खुले क्षेत्रों से दूर रहें ताकि जन सुरक्षा बनी रहे।11:14 AM, 11-Mar-2026
बंगलूरू हवाईअड्डे पर हवाई क्षेत्र प्रतिबंध के कारण 21 उड़ानें रद्द
केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंधों के कारण कुल 21 उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह जानकारी हवाईअड्डा प्रबंधक कंपनी बंगलूरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने दी। बयान में कहा गया कि 11 मार्च 2026 को लागू हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण 11 आगमन और 10 प्रस्थान उड़ानों को रद्द करना पड़ा।बयान में यह भी बताया गया कि रद्द की गई उड़ानों में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मार्ग प्रभावित हुए। इनमें अबू धाबी, रियाद, जेद्दा, दमाम, दुबई और दोहा जैसी पश्चिम एशियाई की उड़ानें शामिल थीं, जिनमें हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण व्यवधान देखा गया।
09:41 AM, 11-Mar-2026
ईरान ने अमेरिका की ऊर्जा प्रभुत्व नीति की कड़ी निंदा की
ईरान ने अमेरिका की ऊर्जा प्रभुत्व रणनीति की तीखी आलोचना की है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एसमाईल बघाई ने कहा कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के पीछे वास्तविक आर्थिक मकसद साफ हो गया है। बघाई ने व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलाइन लिविट के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमेरिका और इस्राइल की हालिया आक्रामकता का मुख्य उद्देश्य ईरान के तेल संसाधनों पर कब्जा करना है।उन्होंने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने ईरान के ऊर्जा संसाधनों को अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा प्रभुत्व की अंतिम कड़ी के रूप में प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि ईरान का विरोध केवल अपनी सुरक्षा के लिए नहीं, बल्कि वैश्विक समुदाय और ग्लोबल साउथ के हितों की रक्षा के लिए भी है।
08:58 AM, 11-Mar-2026
पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय तेल टैंकरों को सुरक्षित निकालने की तैयारी
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वहां फंसे भारतीय तेल टैंकरों को सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर भारत सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को क्षेत्र में भेजने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है, ताकि भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जा सके।हालांकि इस मामले में अभी तक सरकार या रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, हालात को देखते हुए संभावित रणनीति पर चर्चा जारी है। बताया जा रहा है कि अमेरिका और इस्राइल के साथ बढ़े क्षेत्रीय तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास बड़ी संख्या में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस अहम समुद्री मार्ग के दोनों ओर कई जहाज फंसे होने की खबरें सामने आई हैं, जिनमें भारतीय कंपनियों के जहाज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:30 AM, 11-Mar-2026
अमेरिका का दावा- ईरान की 16 माइन बिछाने वाली नौकाएं नष्ट
अमेरिका ने दावा किया है कि उसकी सैन्य कार्रवाई में ईरान की 16 ऐसी नौकाओं को नष्ट कर दिया गया है, जिनका इस्तेमाल समुद्र में बारूदी सुरंगें (माइन) बिछाने के लिए किया जा सकता था। यह कार्रवाई रणनीतिक रूप से बेहद अहम हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास की गई।08:14 AM, 11-Mar-2026
ईरान युद्ध में 140 अमेरिकी सैनिक घायल
अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने मंगलवार को बड़ा खुलासा किया। विभाग के अनुसार इस युद्ध में अब तक करीब 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं। यह पहली बार है जब पेंटागन ने लड़ाई में अमेरिकी सैनिकों को हुए नुकसान का व्यापक आंकड़ा सार्वजनिक किया है। पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने बताया कि घायल हुए अधिकांश सैनिकों की स्थिति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में सैनिक इलाज के बाद फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट चुके हैं।07:29 AM, 11-Mar-2026
बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट, पूरे देश में सायरन बजाए गए
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच बहरीन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश के कई हिस्सों में एयर रेड सायरन बजाए गए हैं। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर जाएं और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि सायरन बजने के बाद आपात सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। क्षेत्र में बढ़ते मिसाइल और ड्रोन हमलों के खतरे को देखते हुए बहरीन सहित खाड़ी देशों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।07:08 AM, 11-Mar-2026
कमेंट
कमेंट X