सब्सक्राइब करें

Live

West Asia Live: US-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता, IDF का दावा- लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर कार्रवाई

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 09 Apr 2026 01:39 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

West Asia Crisis Live Updates: पश्चिम एशिया में पिछले एक महीने से ज्यादा समय से जारी हिंसक संघर्ष ने आज एक निर्णायक मोड़ ले लिया है। अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के युद्धविराम पर सहमति जताई है, जिसमें दोनों पक्षों ने लड़ाई रोकने और होर्मुज को खुला रखने का वादा किया है। ऐसे में अब बातचीत का अगला दौर इस्लामाबाद में होगा। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से एक विशेष टीम भेजी जा रही है। इस टीम का नेतृत्व खुद जेडी वेंस करेंगे।हालांकि लेबनान को लेकर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है। अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से जुड़े तमाम पल-पल अपडेट्स...

West Asia Live Updates US-Iran Ceasefire Donald Trump Abbas Araghchi Israel Attack on Lebanon News In Hindi
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

01:36 PM, 09-Apr-2026

लेबनान में हिजबुल्ला के ठिकानों पर कार्रवाई

इस्राइली सेना इस्राइल डिफेंस फोर्सेज ने दावा किया है कि उसने लेबनान में हिजबुल्ला से जुड़े महत्वपूर्ण ठिकानों और नेटवर्क को निशाना बनाया है। आईडीएफ के अनुसार, अली यूसुफ हर्शी, जो हिजबुल्ला के महासचिव नईम कासिम के निजी सचिव और करीबी सलाहकार थे, संगठन के संचालन में अहम भूमिका निभाते थे।

सेना का कहना है कि हर्शी कासिम के कार्यालय के प्रबंधन और सुरक्षा से जुड़े प्रमुख काम संभालते थे, जिससे उनकी संगठन में महत्वपूर्ण स्थिति थी। इसके अलावा, इस्राइली सेना ने दक्षिण लेबनान में लितानी नदी के दक्षिण हिस्से में हिजबुल्ला द्वारा हथियारों के परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले दो अहम मार्गों को भी निशाना बनाया। आईडीएफ ने दावा किया कि इस कार्रवाई में करीब 10 हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्चर और कमांड सेंटर भी तबाह किए गए हैं।
01:14 PM, 09-Apr-2026

स्पेन तेहरान में दूतावास फिर खोलेगा

स्पेन ने ईरान की राजधानी तेहरान में अपना दूतावास दोबारा खोलने का फैसला किया है। स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ने कहा कि उन्होंने तेहरान में अपने राजदूत को वापस लौटने और पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्पेन इस कदम के जरिए क्षेत्र में शांति प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है। अलबारेस ने कहा हम हर संभव स्तर पर शांति बहाल करने की कोशिशों में शामिल होंगे, जिसमें तेहरान से भी पहल की जाएगी।
12:52 PM, 09-Apr-2026

पाकिस्तान दौरे पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल का पोस्ट डिलीट

ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रजा अमीरी मोघदम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को हटाकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है। दरअसल, राजदूत ने पहले अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी दी थी कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के साथ युद्धविराम वार्ता के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगा। इस पोस्ट में कहा गया था कि प्रतिनिधिमंडल उसी रात इस्लामाबाद पहुंचेगा। हालांकि, कुछ ही समय बाद यह पोस्ट प्लेटफॉर्म से गायब हो गया। इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या वार्ता की योजना में कोई बदलाव हुआ है या कूटनीतिक स्तर पर कोई नई रणनीति तैयार की जा रही है।

पोस्ट हटाए जाने के पीछे फिलहाल कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के कदम अक्सर संवेदनशील कूटनीतिक बातचीत के दौरान उठाए जाते हैं, जहां सूचनाओं को लेकर सतर्कता बरती जाती है। इस घटनाक्रम ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता को और बढ़ा दिया है।
11:46 AM, 09-Apr-2026

लेबनान पर इस्राइली हमले तेज

लेबनान के दक्षिणी शहरों पर इस्राइली हमले जारी हैं। अल-जजीरा अरबी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल  ने लेबनान के दक्षिणी शहर हब्बूश पर हमला किया। इससे पहले हारूफ और अल दुवैर में भी इस्राइली हमले दर्ज किए गए थे।
11:03 AM, 09-Apr-2026

ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रवाना होगा पाकिस्तान 

ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रेजा अमीरी मोगादम ने बताया कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज रात इस्लामाबाद के लिए रवाना होगा। प्रतिनिधिमंडल ईरान की 10-बिंदु शांति योजना पर आधारित वार्ता करेगा। मोगादम ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि इस कदम के बावजूद ईरानियों में इस बात को लेकर संदेह है कि इस्राइली सरकार कूटनीतिक पहल को विफल करने का प्रयास कर सकती है।
10:23 AM, 09-Apr-2026

सीजफायर में लेबनान शामिल होना चाहिए-ब्रिटेन

ब्रिटिश विदेश सचिव इवेट कूपर ने कहा कि अमेरिकी-ईरान सीजफायर में लेबनान को भी शामिल किया जाना चाहिए, जहां इजरायल ने घातक हमले जारी रखे हैं। कूपर ने रॉयटर्स को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से मालवाहन शिपिंग शुल्क-मुक्त होनी चाहिए, और ईरान द्वारा संभावित शुल्क लगाने की रिपोर्टों को खारिज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:45 AM, 09-Apr-2026

पूर्ण समझौते तक ईरान में और आसपास रहेगी अमेरिकी सेना- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक बयान देते हुए कहा कि अमेरिका की सैन्य ताकत ईरान और उसके आस-पास तब तक मौजूद रहेगी जब तक असल समझौते का पूर्ण पालन नहीं हो जाता।

ट्रंप ने कहा इसमें अमेरिकी जहाज, विमान और सैनिक शामिल होंगे, साथ ही अतिरिक्त गोला-बारूद, हथियार और वह सब कुछ जो दुश्मन के कमजोर किए गए ढांचे को पूरी तरह नष्ट करने के लिए जरूरी हो। राष्ट्रपति ने चेतावनी दी कि समझौते का पालन किसी भी कारण से नहीं हुआ, तो कार्रवाई बड़ी, मजबूत और ऐसी होगी जो किसी ने पहले कभी नहीं देखी।

ट्रंप ने आगे कहा यह लंबे समय पहले तय हुआ था और सभी झूठी बातें और बयानबाजी के बावजूद  कोई परमाणु हथियार नहीं होंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह सुरक्षित और खुला रहेगा।
08:09 AM, 09-Apr-2026

लेबनान से दागे गए रॉकेट को इस्राइल ने किया निष्क्रिय

इस्राइली सेना ने जानकारी दी है कि लेबनान की ओर से उत्तरी इस्राइल की दिशा में दागे गए एक रॉकेट को सफलतापूर्वक हवा में ही रोक दिया गया। इस हमले के बाद गलील क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज उठे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इस्राइल ने हाल ही में लेबनान पर अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक को अंजाम दिया है। इन हमलों में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।
06:12 AM, 09-Apr-2026

आज के बड़े घटनाक्रम, जानिए

  • अमेरिका और ईरान के दो हफ्तों के युद्धविराम के बावजूद, इस्राइली सेनाओं ने लेबनान में अब तक के सबसे भयंकर दिन में कम से कम 254 लोगों की हत्या की।

  • ईरानी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका और इस्राइल ने समझौते की शर्तों का उल्लंघन किया और कहा कि लेबनान युद्धविराम में शामिल नहीं है।

  • व्हाइट हाउस ने ईरान के 10-बिंदु प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जबकि ट्रंप ने इसे वार्ता के लिए ठीक माना था।

  • गाजा में इस्राइली ड्रोन हमले में अल जज़ीरा पत्रकार मोहम्मद विशाह की मौत हो गई।

  • ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड (IRGC) नौसेना ने समुद्री खानों से बचने के लिए नए पारगमन मार्ग घोषित किए, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य युद्धविराम के तहत खोलने का वादा पूरा किया जा सके।

05:15 AM, 09-Apr-2026

इस्राइल ने फिर दक्षिण लेबनान पर बरसाए बम

इस्राइली सेना ने एक बार फिर बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला शहर के दक्षिणी उपनगरों में किया गया। इसके अलावा इस्राइल ने दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों सफाद अल-बत्तिख, माजदल सेलेम, चाकरा और खेरबेत सेलेम पर भी बमबारी की है। हालांकि अभी हमलों में हुए नुकसान और हताहतों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। स्थिति को लेकर लगातार अपडेट का इंतजार किया जा रहा है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed