फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Applications invited for Ram Mandir CEO post; July 18 is the last date.

UP: राम मंदिर के सीईओ के लिए मांगे गए आवेदन, अधिसूचना जारी, तीन साल का होगा कार्यकाल, होनी चाहिए ये योग्यताएं

Mon, 13 Jul 2026 03:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Mon, 13 Jul 2026 03:11 PM IST
सार

राम मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के लिए आवेदन के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक आवेदक 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। सीईओ का कार्यकाल तीन साल का होगा।

विज्ञापन
Ayodhya: Applications invited for Ram Mandir CEO post; July 18 is the last date.
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या के राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। सीईओ की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी और वेतन आपस में बातचीत के बाद तय किया जाएगा।

विज्ञापन


आवेदन करने वाले की सबसे बड़ी योग्यता हिंदू होना होगी। आवेदक 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 50 से 70 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। आवेदक को हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: संत रामभक्तों को देंगे भरोसे और संयम का संदेश, संतों से संपर्क कर रहे संघ के कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर चढ़ावा चोरी: FIR से बचने के लिए नागपुर-दिल्ली के संपर्क में आए अनिल मिश्रा, मंदिर आने पर लगी पाबंदी


राम मंदिर में चढ़ावा चोरी कांड के बाद से ही व्यवस्थाओं में परिवर्तन किया जा रहा है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रविवार को दिए गए बयान में कहा था कि यह घटना हमारे के लिए कलंक है और हमें छोटा महसूस करवाती है। ऐसे में हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मंदिर में सीईओ की नियुक्ति के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था अब यही कमेटी सीईओ की नियुक्ति करेगी।

वेतन बातचीत से तय होगा, कार्यकाल तीन साल के बाद बढ़ाया भी जा सकता है
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के आधार पर नियुक्त होने वाले सीईओ का वेतन और मिलने वाली सुविधाएं बातचीत के आधार पर तय होंगी और नियुक्ति के बाद उन्हें अयोध्या में ही रहना होगा। कार्यकाल तीन साल का होगा जिसे बढ़ाया भी जा सकता है।

सक्रिय हिंदू और रामभक्त वैष्णव होना जरूरी
राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए आवेदन के लिए आवेदक का सक्रिय हिंदू और रामभक्त वैष्णव होना सबसे बड़ी योग्यता है साथ ही उसे 20 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है। उम्मीदवार के चयन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और हिंदू धार्मिक संस्था के प्रबंधन के अनुभव को वरीयता दी जाएगी। आवेदन 18 जुलाई को शाम 4 बजे तक किए जा सकते हैं।

ट्रस्ट की ओर से जारी की गई अधिसूचना

ये होंगी जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed