फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP: Rajnath and Gadkari inaugurate Lucknow-Kanpur Expressway; journey to take 40 minutes; Yogi also present.

UP: राजनाथ-गडकरी ने किया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, अब 40 मिनट में पूरा होगा सफर; योगी भी साथ रहे

Mon, 13 Jul 2026 04:09 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 13 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा समय घटकर करीब 40 मिनट रह जाएगा। आधुनिक टोल प्रणाली और सुरक्षा तकनीक से लैस इस मार्ग पर मंगलवार से आम लोगों की आवाजाही शुरू होगी। इससे आवागमन तेज होगा और क्षेत्रीय संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
UP: Rajnath and Gadkari inaugurate Lucknow-Kanpur Expressway; journey to take 40 minutes; Yogi also present.
राजनाथ-गडकरी ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद सभी नेता एक्सप्रेसवे के रास्ते सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना हुए। आम लोगों के लिए यह एक्सप्रेसवे मंगलवार से खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन




करीब 63 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे लगभग 4,700 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इसके शुरू होने से लखनऊ और कानपुर के बीच यात्रा का समय ढाई से तीन घंटे से घटकर करीब 40 मिनट रह जाएगा। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जबकि दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन

यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेसवे

यह देश का पहला बैरियर-लेस एक्सप्रेसवे है, जहां टोल वसूली ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरों और फास्टैग प्रणाली के जरिए बिना वाहन रोके की जाएगी। टोल प्लाजा से लगभग 500 मीटर पहले लगे कैमरे वाहन की पहचान कर स्वतः टोल काटेंगे। दुर्घटना की स्थिति में एआई आधारित कैमरे तत्काल एनएचएआई के कंट्रोल रूम को अलर्ट भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर जाने के लिए 275 रुपये टोल देना होगा

एक्सप्रेसवे पर कार से लखनऊ से कानपुर जाने के लिए 275 रुपये टोल देना होगा, जबकि पहले यह शुल्क 95 रुपये था। इससे पहले केजीएमयू के दीक्षांत समारोह में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे प्रदेशवासियों के लिए बड़ा तोहफा है। 



उन्होंने बताया कि टेस्ट ड्राइव के दौरान वह मात्र 27 मिनट में कानपुर पहुंच गए थे। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस परियोजना से लखनऊ और कानपुर के बीच आवागमन में ऐतिहासिक बदलाव आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed