UP: पूर्व कारसेवक संतोष दुबे से सीओ ऑफिस में SIT ने की पूछताछ, कई बड़े नाम भी जांच के दायरे में आ सकते
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच टीम को नए दस्तावेज सौंपे गए हैं। दावा किया गया कि इनसे जांच को नई दिशा मिल सकती है। मामले में कई लोगों से पूछताछ जारी है। धन के प्रवाह और अन्य संबंधित पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सोमवार को पूर्व कारसेवक संतोष दुबे ने नए साक्ष्य सौंपे। उन्होंने दावा किया कि इन दस्तावेजों से जांच को नई दिशा मिलेगी और मामले में शामिल लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि, उनके दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
संतोष दुबे सोमवार को अयोध्या स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे और जांच से जुड़े दस्तावेज जमा किए। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले एसआईटी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उनसे पूछताछ की थी और उपलब्ध साक्ष्य सीओ कार्यालय में जमा कराने को कहा था। उनके अनुसार, ये दस्तावेज अब एसआईटी को भेजे जाएंगे और जांच का हिस्सा बनाए जाएंगे।
संतोष दुबे ने किया ये दावा
संतोष दुबे ने दावा किया कि एसआईटी उनके बयानों और साक्ष्यों को गंभीरता से जांच में शामिल कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और आने वाले समय में कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मामले में कई बड़े नाम भी जांच के दायरे में आ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में एसआईटी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी बताए जाने वाले टिन्नू यादव समेत आठ आरोपी फिलहाल जेल में हैं। एसआईटी मामले में कथित धन के प्रवाह (मनी ट्रेल) की भी जांच कर रही है।
अयोध्या पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है, जबकि भारतीय स्टेट बैंक के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। जांच एजेंसियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।