सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   UP CM Yogi to Hoist Flag at Shiva Temple Today Temple Located in the Northeast Corner; 1,000 Guests to Atten

UP: थोड़ी देर में सीएम करेंगे शिव मंदिर पर ध्वजारोहण, हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना; शिवलिंग पर जल चढ़ाया

अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 29 Apr 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राम मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम में 1000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है, जबकि विशेष पास से ही प्रवेश दिया जा रहा है।

UP CM Yogi to Hoist Flag at Shiva Temple Today Temple Located in the Northeast Corner; 1,000 Guests to Atten
शिवलिंग पर जलाभिषेक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में आयोजित शिव मंदिर के भव्य धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शामिल हुए। निर्धारित समय शाम 4:45 बजे उनका कार्यक्रम तय था। लेकिन, अचानक बदले मौसम ने व्यवस्था प्रभावित कर दी।  तेज हवा, रिमझिम बारिश और घने बादलों के कारण उनका हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतर नहीं सका और उसे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या में उतारना पड़ा।

Trending Videos




इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:17 बजे श्री राम मंदिर, अयोध्या परिसर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और शिव मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में करीब 1000 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, संघ व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP CM Yogi to Hoist Flag at Shiva Temple Today Temple Located in the Northeast Corner; 1,000 Guests to Atten
आरती करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रातभर चला सघन सुरक्षा अभियान

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए राम मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार देर रात व्यापक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। 

एसपी सुरक्षा ने बताया कि ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी, जबकि एटीएस के जवानों को सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed