फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   45 lakh fraud in Bhopal: Impostor posing as a Jodhpur jeweller makes off with 300 grams of gold jewellery

भोपाल में 45 लाख की ठगी: जोधपुर का ज्वैलर बन बदमाश ले उड़े 300 ग्राम सोने के जेवर, नकली बिस्कुट थमाए

Mon, 15 Jun 2026 06:38 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 06:38 PM IST
सार

भोपाल के चौक बाजार में गायत्री ज्वैलर्स के संचालक सुनील बेलानी से ठगों ने खुद को जोधपुर का ज्वैलर बताकर 45 लाख रुपये के 300 ग्राम से अधिक सोने के जेवर ठग लिए। बदले में नकली सोने के बिस्कुट देकर आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
45 lakh fraud in Bhopal: Impostor posing as a Jodhpur jeweller makes off with 300 grams of gold jewellery
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के पुराने शहर स्थित चौक बाजार में एक सर्राफा कारोबारी के साथ 45 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। खुद को राजस्थान के जोधपुर का प्रतिष्ठित ज्वैलर बताने वाले ठगों ने शातिराना तरीके से 300 ग्राम से अधिक वजन के सोने के आभूषण हड़प लिए और बदले में नकली सोने के बिस्कुट थमा कर फरार हो गए। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चौक बाजार स्थित गायत्री ज्वैलर्स के संचालक 53 वर्षीय सुनील बेलानी को 11 जून को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को जोधपुर का सर्राफा कारोबारी बताते हुए कहा कि वह पहले भी उनकी दुकान पर आ चुका है। उसने बेलानी के ज्वैलरी डिजाइनों की तारीफ करते हुए व्यापारिक संबंध बनाने की इच्छा जताई।

विज्ञापन

तीन दिन तक भरोसा जीतते रहे ठग
आरोपी ने दावा किया कि उसके पास रिफाइंड गोल्ड (शुद्ध सोने) के बिस्कुट हैं और वह उनके बदले तैयार आभूषण लेना चाहता है। करीब तीन दिनों तक लगातार बातचीत कर उसने कारोबारी का विश्वास जीत लिया। शनिवार को उसने फोन कर बताया कि उसका एक व्यक्ति सोने के बिस्कुट लेकर भोपाल पहुंच रहा है और तय सौदे के अनुसार उसे जेवर सौंप दिए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: 'मैं शिलांग में हूं, नेपाल नहीं भागी', जमानत के बाद पहली बार सामने आई, इंदौर आने पर ये बोली 

गली में हुआ सौदा, लेकर भागा आरोपी
तय योजना के अनुसार शनिवार दोपहर आरोपी का साथी चौक बाजार की एक गली में पहुंचा। सुनील बेलानी ने अपने कर्मचारी ज्ञानसिंह के माध्यम से 300 ग्राम से अधिक सोने के हारों का पार्सल उसे भिजवाया। आरोपी ने जेवर लेकर बदले में कथित सोने के बिस्कुट दिए और वहां से फरार हो गया।

जांच में खुला नकली सोने का खेल
जब कर्मचारी बिस्कुट लेकर दुकान पहुंचा और उनकी शुद्धता की जांच कराई गई, तो पता चला कि वे पूरी तरह नकली हैं। ठगी का अहसास होते ही आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनके मोबाइल नंबर बंद मिले।

सीसीटीवी और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक गणेश लाल रावसे ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है। साथ ही चौक बाजार और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। एहतियातन जेवर पहुंचाने वाले कर्मचारी ज्ञानसिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed