सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa accused were sentenced to three months imprisonment and fined Rs 1500 each entered hotel and beat

Agar Malwa: आरोपियों को तीन-तीन महीने की सजा और 1500-1500 रुपये जुर्माना, होटल के अंदर घुसकर मारपीट का आरोप

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

होटल के अंदर घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने तीन माह की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों पर 1500-1500 रुपये जुर्माना लगाया है।

Agar Malwa accused were sentenced to three months imprisonment and fined Rs 1500 each entered hotel and beat
जिला कोर्ट आगर-मालवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

साल 2019 में आगर बस स्टैंड पर होटल में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में आगर न्यायालय ने तीन आरोपियों को तीन महीने की सजा सुनाई है। साथ ही तीनों आरोपियों पर 1500-1500 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है।

Trending Videos


बता दें कि फरियादी आनंद पिता किशन गोपाल मुंद्रा निवासी मास्टर कालोनी आगर ने आगर कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कराया था। साल 2019 में वह उसके होटल आनंद पैनेस के अंदर कांउटर पर बैठा था, तभी विकास पिता राधेश्याम गवली और अशोक पिता राधेश्याम गवली निवासी मिर्ची बाजार गवली पूरा आगर और पंकज जाटव पिता श्रवण कुमार निवासी निपनिया द्वारा प्लाट पर मोहरम डालने की बात को लेकर उसके साथ होटल के अंदर घुसकर मारपीट की व गाली-गलौज की गई थी। इस पर आगर पुलिस द्वारा फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा- 323, 294, 506, 34 और 452 में प्रकरण दर्ज विवेचना में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके मामले में दोषी पाए जाने पर आगर न्यायालय द्वारा तीनों आरोपी विकास पिता राधेश्याम गवली, अशोक पिता राधेश्याम गवली, पंकज जाटव पिता श्रवण कुमार को तीन-तीन महीने की सजा और 1500-1500 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed