सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar-Malwa first 1.4 lakh rupees were looted from toll worker then he was beaten and injured

देख लो सरकार: आगर-मालवा में पहले टोल कर्मी से एक लाख 40 हजार लूट लिए, फिर मारपीट कर घायल किया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगर-मालवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 18 Jun 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

टोल कर्मी पर चाकू से हमला कर एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। काले कलर की स्कॉर्पियो में सवार होकर बदमाश आए थे। घायल टोल कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Agar-Malwa first 1.4 lakh rupees were looted from toll worker then he was beaten and injured
घायल टोलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर-मालवा से एक टोल कर्मी के साथ लूट की वारदात सामने आई है। जहां पर टोल कर्मी पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और रुपये छीन कर फरार हो गए। पुलिस द्वारा घायल टोल कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Trending Videos


बता दें कि आमला-नलखेड़ा मार्ग पर एक टोल कर्मी से चाकू मारकर दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है।अज्ञात बदमाशों द्वारा टोल कर्मी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और रुपये छीन कर फरार हो गए। बता दें कि टोल कर्मी टोल प्लाजा पर जमा हुई एक लाख 40 हजार रुपये की राशि को बैंक में जमा कराने के लिए टोल कर्मी बैंक जा रहा था। इसी दौरान आमला-नलखेड़ा मार्ग पर ग्राम लालूखेड़ी के बीच काले रंग के स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर आए पांच बदमाशों ने बाइक सवार टोल कर्मी को रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल हुए टोल कर्मचारी को नलखेड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले की जानकारी लगने पर नलखेड़ा पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, घायल टोल कर्मचारी उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाइवे रोड पर स्थित पगारिया टोल पर कार्यरत है और नलखेड़ा में बैंक में टोल की राशि जमा कराने जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed