सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Agar Malwa: Woman lodged a complaint with the police after her husband said talaq thrice

Agar Malwa: पति ने कहा तीन बार तलाक, महिला पहुंची पुलिस के पास, थाने में सास, पति और ननद के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 02 Jun 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
सार

महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। महिला के दो बच्चे भी हैं, जिसमें एक बड़ा लड़का और एक छोटी लड़की है।

Agar Malwa: Woman lodged a complaint with the police after her husband said talaq thrice
पुलिस अधीक्षक कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय पर स्थित महिला थाने पर एक तीन तलाक का मामला सामने आया है, जिसमें महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति और उसकी सास और ननंद पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2010 में हुई थी। इस बीच महिला के दो बच्चे भी हैं, जिसमें एक बड़ा लड़का और एक छोटी लड़की है। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

Trending Videos


केंद्र सरकार की मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के लिए श्राप समझा जाने वाला तीन तलाक खत्म कर दिया है, लेकिन आज भी मुस्लिम समाज के महिलाओं को शोषण और उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। एक ऐसी ही घटना आगर मालवा से सामने आई है, जहां पर आगर जिला मुख्यालय की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आगर महिला थाना प्रभारी रोहित पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नलखेड़ा तहसील के ग्राम किलोना की लड़की की शादी वर्ष 2010 में मुस्लिम विवाह रीति रिवाज से आगर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। महिला की शिकायत पर गत रात्रि में आगर महिला थाना पुलिस ने उसके पति अफसर खां पिता मजीद खां, और उसके सास और ननंद निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी आगर, के खिलाफ धारा 498A, 323, 34, मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम चार के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed