बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Anil Ambani reached Maa Baglamukhi temple of Nalkheda with his family, performed special havan

Anil Ambani: अनिल अंबानी परिवार सहित पहुंचे नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर, विशेष हवन किया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 Oct 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
सार

उद्योगपति अनिल अंबानी विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। परिवार के साथ उन्होंने यहां विशेष हवन किया। वे उज्जैन से सड़क मार्ग से यहां तक पहुंचे थे। 

Anil Ambani reached Maa Baglamukhi temple of Nalkheda with his family, performed special havan
अनिल अंबानी ने नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में हवन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पर उद्योगपति अनिल अंबानी एवं उनकी पत्नी टीना अंबानी अपने पुत्र एवं बहू के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने बगलामुखी की पूजा अर्चना कर विशेष हवन भी किया। वे उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के बाद कार से नलखेड़ा पहुंचे थे।
Trending Videos


अनिल अंबानी ने परिवार सहित गर्भगृह में बैठकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बगलामुखी की पूजा अर्चना कर विशेष हवन भी किया। इस दौरान अंबानी करीब 2 घंटे से अधिक समय बगलामुखी मंदिर में रुके। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में भोजन ग्रहण किया। उनके पहुंचने पर प्रशासन सतर्क रहा। अनिल अंबानी के परिवार सहित मां बगलामुखी मंदिर पहुंचने की सूचना नगर वासियों को मिलने के बाद अनिल अंबानी एवं टीना अंबानी की एक झलक देखने के लिए मंदिर में लोगों की भीड़ उमड पड़ी। कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबानी परिवार के मां बगलामुखी मंदिर पहुंचने पर क्षेत्र के विधायक राणा विक्रमसिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान राणा द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में अंबानी को मां बगलामुखी की तस्वीर भी भेंट की गई।

तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है बगलामुखी का मंदिर
बता दें कि बगलामुखी का मंदिर तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध है। यहां लोग विशेष हवन करने पहुंचते हैं। मंदिर की दशा-दिशा तंत्र क्रियाओं के लिए उचित मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed