सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   MP News: Jyotiraditya Scindia in the court of Baglamukhi before the election results

MP News: चुनाव परिणाम से पहले बगलामुखी के दरबार में ज्योतिरादित्य सिंधिया, विशेष हवन से किया मां को प्रसन्न

अमर उजाला, न्यूज डेस्क, आगर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। सिंधिया व कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने मंदिर के गर्भगृह में बैठकर विधि विधान और मंत्रोचार के साथ माता के दर्शन-पूजन किए व सुख-समृद्धि की कामना की। 

MP News: Jyotiraditya Scindia in the court of Baglamukhi before the election results
नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। सिंधिया व कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने मंदिर के गर्भगृह में बैठकर विधि विधान और मंत्रोचार के साथ माता के दर्शन-पूजन किए व सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने विशेष हवन-अनुष्ठान भी किया। 
Trending Videos


नलखेड़ा पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुष्पहार से स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मंदिर के पास स्थित सांदीपनि आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने स्वामी सांदीपेंद्र से आशीर्वाद प्राप्त कर चर्चा की। साथ ही मंदिर में विशेष हवन-अनुष्ठान भी किया। हवन पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत कर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पहली बार नगर आगमन पर लोगों के द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर स्वागत किया गया। उनके साथ लोगों ने सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमत्कारी मंदिर है माता बगलामुखी का
नलखेड़ा स्थित माता बगलामुखी का मंदिर भी काफी चमत्कारी है। यहां पर चुनाव लड़ने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी हवन पूजा करवाई थी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आगर जिले में लगभग दो घंटे से ज्यादा का वक्त नलखेड़ा मां बगलामुखी मंदिर पर रहे। इसके पहले भी कई दिग्गज नेता यहां आकर पूजन करा चुके हैं। बताया जाता है कि ये मंदिर तंत्र साधना के लिए उत्तम स्थान के रूप में प्रसिद्ध है।

तीन स्थानों पर है मां बगलामुखी
मां बगलामुखी का महत्व समस्त देवियों में सबसे खास है। भारत में मां बगलामुखी के तीन ही प्रमुख ऐतिहासिक मंदिर माने गए हैं, जो क्रमश: दतिया (मप्र), कांगड़ा (हिमाचल) एवं नलखेड़ा जिला आगर मालवा (मप्र) में हैं। तीनों का अपना अलग-अलग महत्व है। मप्र में तीन मुखों वाली त्रिशक्ति माता बगलामुखी का एकमात्र यह मंदिर आगर जिले की तहसील नलखेड़ा में लखुंदर नदी के किनारे स्थित है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री करीब दो घंटे से अधिक समय बगलामुखी मंदिर में रुके। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उनके पहुंचने पर प्रशासन सतर्क रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed