सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   Temple priest's son indecent behaviour, villagers reached Collector's office and submitted a memorandum

Agar Malwa News: पुजारी के पुत्र पर अशोभनीय व्यवहार का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दिया ज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुजारी का बेटा महिलाओं के साथ अनुचित संबंध रखता है और उसके घर में अनैतिक गतिविधियों की आशंका है। वह बिना स्नान किए पूजा-पाठ करता है और मंदिर को निजी संपत्ति की तरह प्रयोग करता है। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
 

Temple priest's son indecent behaviour, villagers reached Collector's office and submitted a memorandum
ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगर-मालवा जिले की बड़ौद  तहसील के गड़ी गांव में स्थित श्रीराम एवं राधाकृष्ण मंदिर के पुजारी भवानी शंकर शर्मा को हटाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुजारी के पुत्र महेश शर्मा का व्यवहार मंदिर की मर्यादा के विपरीत है और वह धार्मिक गरिमा को ठेस पहुंचा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुजारी का बेटा महिलाओं के साथ अनुचित संबंध रखता है और उसके घर में अनैतिक गतिविधियों की आशंका है। ग्रामीणों ने बताया कि जब पुजारी मंदिर में उपस्थित नहीं होते, तब उनका बेटा बिना स्नान किए पूजा-पाठ करता है और मंदिर को निजी संपत्ति की तरह प्रयोग करता है। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रेन से गिरी पत्नी, बचाने के लिए कूदा वकील पति, गोद में उठाकर लगाई दौड़; पर डॉक्टर के शब्दों ने किया सन्न

नए पुजारी की नियुक्ति की मांग
ग्रामीणों ने ज्ञापन में महेन्द्र शर्मा को नया पुजारी नियुक्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंदिर आस्था का केंद्र होता है और उसकी पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है। महेन्द्र शर्मा की नियुक्ति से मंदिर की गरिमा बनी रहेगी और श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होगा। ज्ञापन देने वालों में रामपाल, रमसिंह, देवीसिंह, गोपाल, श्यामसिंह और पुष्पराज सहित कई अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: हनीमून पर गए इंदौर के नव दंपति का छह दिन बाद भी सुराग नहीं, क्या कर रही मेघालय पुलिस?

प्रदर्शन कर किया विरोध
ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में काफी देर तक बैठे रहे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। पुजारी के पुत्र पर लगाए गए आरोपों को लेकर क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed