सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ambulance Staffer Makes Patient Attendant Clean Up Driver Issued Notice In Katni news

कटनी में शर्मनाक कांड: एंबुलेंस कर्मचारी ने मरीज के तीमारदार से करवाई सफाई, मामला गरमाया; ड्राइवर को नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कटनी में सड़क हादसे के घायल मरीज के परिजनों से एंबुलेंस कर्मचारी द्वारा पैसे लेने और गाड़ी साफ कराने का आरोप लगा। घटना का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और ड्राइवर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

Ambulance Staffer Makes Patient Attendant Clean Up Driver Issued Notice In Katni news
एबुंलेंस साफ करती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक ओर सड़क हादसे में घायल मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था, वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी भूलता नजर आया। आरोप है कि कर्मचारी ने मरीज के परिजनों से पैसे लिए और गाड़ी गंदी होने पर उनसे ही एंबुलेंस साफ करवाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने 108 एंबुलेंस ड्राइवर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, कटनी जिले के ग्राम करेला के पास हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय राहुल बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया। इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद 108 एंबुलेंस कर्मचारी, जिसका नाम मोहित बताया जा रहा है, ने कथित तौर पर परिजनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: शादी की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार पिकअप ने बरात से लौट रही ऑटो को मारी टक्कर, 9 लोग हुए बुरी तरह घायल

वायरल वीडियो में एक महिला परिजन एंबुलेंस धोती नजर आ रही है, जबकि कर्मचारी पास खड़ा होकर देख रहा है। घायल की पत्नी प्रमिला बर्मन ने भी आरोप लगाया कि कर्मचारी के कहने पर ही वह गाड़ी साफ कर रही थीं। यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था की संवेदनहीनता को उजागर करती है, बल्कि 108 जैसी जीवनरक्षक सेवा पर भी सवाल खड़े करती है।

क्या बोले जिला अस्पताल के सिविल सर्जन?
मामला सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब इलाज के साथ परिजनों को ऐसी जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी? क्या आपातकालीन सेवाएं आम लोगों के लिए बोझ बनती जा रही हैं? इधर, कटनी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। 108 प्रभारी और एंबुलेंस ड्राइवर को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed