सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   6 accused arrested in case of theft from Colliery KCHP, one absconding

Anuppur News: कॉलरी केसीएचपी में चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सामान के साथ बाइक भी जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

रामनगर पुलिस ने राजनगर खुली खदान से चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया। शिकायत के बाद जांच में चोरी गए दो टूल पेटी और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं। एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई की। 

6 accused arrested in case of theft from Colliery KCHP, one absconding
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी और उनसे जप्त किया गया सामान
विज्ञापन

विस्तार

रामनगर पुलिस ने राजनगर खुली खदान से चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 1 मार्च को फरियादी दयाशंकर यादव (58 वर्ष), निवासी राजनगर, ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।
Trending Videos


फरियादी सुरक्षा प्रभारी के रूप में राजनगर ओसीएम में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को शाम 5 बजे पेट्रोलिंग के दौरान सीएचपी प्लांट के फोरमैन रूम के बाहर चार नग बड़े टूल पाना पेटी रखे थे, जो सही-सलामत थे। लेकिन 1 मार्च की शाम 5 बजे जब वे सुरक्षा प्रहरी मिथुन राठौर और मृत्युंजय चौबे के साथ निरीक्षण करने पहुंचे, तो दो नग टूल पाना पेटी गायब थीं। चोरी गए उपकरणों की कीमत करीब 12,000 रुपये थी और उनका वजन लगभग 300 किलोग्राम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत दर्ज होने के बाद रामनगर पुलिस ने जांच शुरू की और चोरी के अपराध में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से दो नग चोरी गई पेटी और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं, जिनका उपयोग चोरी में किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी
मामले में पुलिस ने मंता प्रसाद बंसल (36), निवासी लालपुर, मनेन्द्रगढ़, रवि सेन (30), निवासी खोंगापानी, फिरोज खान (33), निवासी खोंगापानी, शेख अजहरूद्दीन (34), निवासी खोंगापानी, दीपक दास (दीवान) (26), निवासी खोंगापानी, विनोद सेन (23), निवासी खोंगापानी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, एक आरोपी शिवानंद, निवासी खोंगापानी, फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गई 2 नग टूल पाना पेटी, दो मोटरसाइकिल (सीजी 16 सीजी 5293 और सीजी 04 सीएल 9076) जब्त की है। 

पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी और उनसे जप्त किया गया सामान

पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी और उनसे जप्त किया गया सामान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed