सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Congress protests in Kaittar over 11 point demands know what demands are

Anuppur News: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर क्योंटार में कांग्रेस का प्रदर्शन, जानें क्या है मांग

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने मोजर वेयर पावर प्लांट से निकलने वाले भारी भरकम वाहनों से जर्जर हुई सड़क के निर्माण की मांग की। साथ ही 24 घंटे बिजली और प्रभावित भू-स्वामियों को पावर प्लांट में स्थाई रोजगार देने की मांग की।

Anuppur News Congress protests in Kaittar over 11 point demands know what demands are
ज्ञापन सौंपते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जनपद पंचायत जैतहरी के क्योंटार तिराहे पर धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीएम अंजली द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।

Trending Videos




सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने मोजर वेयर पावर प्लांट से निकलने वाले भारी भरकम वाहनों से जर्जर हुई सड़क के निर्माण की मांग और 24 घंटे बिजली व प्रभावित भू स्वामियों को पावर प्लांट में स्थाई रोजगार देने की मांग की। इसके साथ ही धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये किए जाने का जैतहरी, महुदा, धुरवासिन, कोतमा मार्ग का उन्नयन कार्य तत्काल प्रारंभ करने, टकहुली तिराहा से गुंवारी पहुंच मार्ग को मोजर वेयर प्रबंधन द्वारा तत्काल उन्नयन कार्य प्रारंभ करने, मोजर बेअर के सोन नदी में बनाये गये बैराज के जल भराव से ग्राम-धुरवासिन के 25 किसानों की कृषि भूमि डूब क्षेत्र में आने पर किसानों को मुआवजा और पुनर्वास नीति के तहत रोजगार दिलाने, बैराज के पानी में सप्लाई पाइप लाइन से ग्राम-गुंवारी चांदपुर के किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने, बैगा जन जातियों को चिन्हांकित कर जाति प्रमाण पत्र जारी करने जिससे उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके, ग्राम-कोलमी, पसला, रक्सा क्षेत्र में रेत खदान से गुजरने वाले ओवर लोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर के यह आंदोलन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य राम जी रिंकू मिश्रा एवं भूपेंद्र सिंह, जैतहरी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राम अग्रवाल सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed