{"_id":"6700018efbbafac365064c86","slug":"anuppur-news-due-to-the-strike-cleaning-was-not-done-in-anuppur-on-friday-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: पांच माह से सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, नगर में फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: पांच माह से सफाई कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, नगर में फैली गंदगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:24 PM IST
विज्ञापन
सार
सफाई कर्मचारी बकाया वेतन भुगतान होने के बाद ही काम पर लौटने की बात कह रहे हैं, जिसके कारण नगर में सफाई समस्या अभी और कई दिन तक बनी रह सकती है।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नगर पालिका अनूपपुर के सफाई कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। भुगतान न होने से परेशान कर्मचारियों ने नाराज होकर के शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।
Trending Videos
हड़ताल पर चले जाने की वजह से जिला मुख्यालय में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। रेलवे स्टेशन बस स्टैंड इंदिरा तिराहा सहित सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई न होने के कारण कचरे का ढेर लगा रहा। दूसरी ओर सफाई कर्मचारी बकाया वेतन भुगतान होने के बाद ही काम पर लौटने की बात कह रहे हैं, जिसके कारण यह समस्या अभी और कई दिन तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह है मामला
जिला मुख्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को बीते पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इसके साथ ही लगातार वह नगर पालिका में वेतन भुगतान किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। नवरात्रि के साथ ही दीपावली का पर्व इस महीने है, लेकिन अभी तक सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान न होने के कारण उनके घरों में खाने के लिए भी राशन नहीं बचा है, जिसके कारण मजबूर होकर वह अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।
सौंपे गए ज्ञापन पर नहीं हुई कार्रवाई
मध्य प्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा एक अक्टूबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। दिन में प्रमुख रूप से समस्त कर्मचारियों के वेतन भुगतान तथा अप्रैल 2024 से शासन के निर्देश के अनुसार बढ़ा हुआ वेतन एवं इसका एरियर दिए जाने, समस्त कर्मचारी का प्रतिमा 1 से 5 तारीख के भीतर वेतन भुगतान निश्चित करने, यदि 5 तारीख तक वेतन भुगतान नहीं किया जाता तो 6 तारीख से वह काम बंद करेंगे, चतुर्थ श्रेणी के 9 रिक्त पद अभी तक नहीं भरे गए हैं, जिस पर वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए, समस्त कर्मचारियों को शासन स्तर से दी गई सुविधाओं के लाभ नहीं मिल पा रहा है उन्हें प्रदान कियाजाए, समस्त सफाई कर्मचारियों को अकुशल से अर्ध कुशल श्रेणी में किया जाए, चार सफाई कर्मचारियों का पूर्व में कोरोना के समय का 2 माह का भुगतान नहीं मिला है वह दिलाया जाए सभी कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा का लाभ दियाजाए। इन सभी मांगों को लेकर के ज्ञापन दिए जाने के बावजूद मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के पश्चात सफाई कर्मचारी आंदोलन पर चले गए।

कमेंट
कमेंट X