सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: When the wife drank alcohol, the husband killed her

Anuppur News: पत्नी ने शराब पी तो पति ने उतारा मौत के घाट, लात-घूंसों से इतना पीटा कि हो गई मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में शराब पीने से नाराज पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि पत्नी के नशे में मिलने पर उसने गुस्से में यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Anuppur News: When the wife drank alcohol, the husband killed her
पत्नी की हत्या
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की केवल इस कारण हत्या कर दी क्योंकि उसने मना करने के बावजूद शराब पी ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Trending Videos


राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े ने बताया कि 8 जनवरी को ललन सिंह मरावी ने डायल 100 पर सूचना दी कि उसकी बहन सुधरतिया बाई की उसके पति अहिमान सिंह ने मारपीट कर हत्या कर दी है। जांच में सामने आया कि मृतिका सुधरतिया बाई (38 वर्ष) को उसके पति अहिमान सिंह ने शराब पीने को लेकर डंडे, लात और घूसों से बुरी तरह मारा। सिर, नाक और सीने पर चोट के कारण अत्यधिक खून बहा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सिर की गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है।

हत्या का कारण
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अहिमान सिंह उरेती (पिता गोगल सिंह) निवासी पड़री भोईटोला, लकड़ी लाने जंगल गया था। इस दौरान उसकी पत्नी ने शराब पी ली। जब वह घर लौटा, तो पत्नी को नशे की हालत में पाया। यह देखकर वह इतना नाराज हुआ कि घर में रखे डंडे से उसे पीट-पीटकर मार डाला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को राजेंद्रग्राम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मृतिका के परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने घरेलू हिंसा और शराब से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed