सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Cheating villagers by promising to quadruple the amount

Anuppur News: रकम चार गुनी करने का झांसा देकर ग्रामीणों से ठगी, दो करोड़ रुपये लेकर भागी कंपनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर में दो करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। 19 ग्रामीणों को रकम चार गुना करने का लालच कर कंपनी से जोड़ा गया और अब रुपये वापस नहीं दिए जा रहे।

Anuppur News Cheating villagers by promising to quadruple the amount
अनूपपुर में ठगी की शिकायत करने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर में रकम दोगुनी करने का लालच देकर दो करोड़ रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। 19 लोगों को शिकार बनाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस कंपनी के लोगों को तलाश कर रही है। बता दें कि दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। रुपये लेकर कंपनी के अधिकारी ना तो फोन उठा रहे हैं और ना ही उन्हें जमा रुपए या फिर उसे पर मिलने वाला लाभांश दिया जा रहा है।
Trending Videos


जानकारी के अनुूसार 19 शिकायतकर्ताओं ने शिकायत में उल्लेखित करते हुए बताया कि हेजक्स कंपनी लूकोस में उनके जान पहचान के लोगों ने रकम चार गुना करने का झांसा दिया। उनसे 2 करोड रुपए की राशि जमा कराई गई। इसमें हर माह ब्याज मिलने का झांसा दिया गया था, लेकिन ब्याज तो नहीं बल्कि मूलधन भी कंपनी लेकर के फरार हो गई। इसके बाद ग्रामीण परेशान हैं, क्योंकि अपनी जमा रकम को खो देने के बाद वह काफी परेशान हैं। कई बार उनके द्वारा स्थानीय एजेंट से संपर्क किया गया, लेकिन वह भी फोन नहीं उठा रहे हैं। लगभग 6 माह से वे परेशान हैं और इस कारण से अब उनके द्वारा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की गई है। इसमें मांग की गई है कि उनकी जमा राशि उन्हें दिलाई जाए साथ ही कंपनी के लोगों द्वारा की जा रही धोखाधड़ी के विरुद्ध अपराध दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगे संबंधियों के रुपए भी कंपनी में जमा कराए
शिकायत करने के लिए पहुंचे हुए लोगों ने बताया कि उन्होंने न सिर्फ अपनी राशि कंपनी में जमा कराई बल्कि अपने नीचे चार-चार लोगों को जोड़ना भी था और ऐसे में उन्होंने अपने सगे संबंधियों को भी इसके लिए प्रेरित किया। इसके बाद अब उनके रिश्तेदार भी रकम और उस पर लाभांश ना मिलने से नाराज हैं और रिश्तेदारी टूट रही है और उन पर शक किया जा रहा है।

स्थानीय लोग थे शामिल
शिकायत करने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि इस कंपनी में कृषि विभाग में कार्यरत कुछ स्थानीय व्यक्ति भी शामिल थे। जिनके द्वारा उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि यह कंपनी शासकीय जैसी है और इसमें पैसा लगाने से कोई भी खतरा नहीं है। इसके बाद उन्होंने इसमें पैसे लगाए थे और अब उनके पैसे डूब गए तथा जिनके उम्मीद में उन्होंने यह पैसे कंपनी में लगाए थे वह भी फोन नहीं उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed