सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   CM tied Rakhi to beloved sisters, gave various gifts to the district

Anuppur News: लाडली बहनों से सीएम मोहन यादव ने बंधवाई राखी, कहा- प्रदेश की कोई योजना बंद नहीं होगी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाओं का संचालन सतत् रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए गए हैं। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित 40 लाख बहनों के खातों में 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है।

CM tied Rakhi to beloved sisters, gave various gifts to the district
अनूपपुर में बहनों से राखी बंधवाते सीएंम मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव शुक्रवार को अनूपपुर पहुंचे। वे यहां एकलव्य विद्यालय मैदान में रक्षाबंधन तथा सावन महोत्सव पर्व में शामिल हुए। उन्होंने अपनी लाडली बहनों से राखी बंधवाई। जिले को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री ने दी।
Trending Videos


मुख्यमंत्री द्वारा अनूपपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय के सहयोग से मेडिकल कॉलेज, जिला न्यायालय भवन, कोतमा में 100 बिस्तरीय चिकित्सालय, कोतमा में अनुविभाग स्तर के सभी कार्यालय भवन बनाने, बिजुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन करने, बिजुरी उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा, राजाकछार में बांध का निर्माण, अनूपपुर जिला मुख्यालय में ऑडिटोरियम की तरह गीता भवन, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, अनूपपुर में बस स्टैंड का निर्माण एवं मां नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा वासियों के लिए समस्त सुविधाएं विकसित करने का कार्य एवं आगामी जन्माष्टमी का पर्व पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के स्नेहिल प्रेम का प्रतीक है। भाई, बहन के प्रेम के प्रतीक सावन पर्व पर राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए के साथ 250 रुपए शगुन की राशि के रूप में बहनों के खातें में जमा कराए हैं। प्रदेश सरकार बहनों के चेहरे पर मुस्कान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बहनों की रक्षा सूत्र ने बिगड़ते संबंधों की डोर संभाली है। हमारा देश त्योहारों की संस्कृति वाला देश है। यहां प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कानून व्यवस्था के साथ-साथ समाज के सभी गतिविधि तीज और त्योहार मनाएं जाएंगे। हमारी सरकार ने गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी जैसे त्यौहार भी पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया है।

मध्य प्रदेश में कोई योजना नहीं होगी बंद
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी योजना बंद नहीं होगी। सभी योजनाओं का संचालन सतत् रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम लागू किए गए हैं। हमने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभान्वित 40 लाख बहनों के खातों में 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के माध्यम से शासन की सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु राज्य शासन की प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बहनों का मुंह किया मीठा
अनूपपुर जिले की बहनों ने अपने भाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर राखी बांधी। राखी बंधवाते हुए भाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाव विभोर होकर बहनों को सुरक्षा का संबल दिया। उन्होंने बहनों के आगे अपने हाथ दोनों हाथों को बढ़ाकर राखी बंधवाई और अपने हाथों से उपहार प्रदान किए। वहीं उन्होंने बहनों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।

नर्मदा के गोद अमरकंटक में जन्म लेना सौभाग्य की बात
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य तथा 84 लाख योनि के बाद भाग्य अच्छा हो तो मनुष्य इस पृथ्वी में जन्म लेता है और सौभाग्य अच्छा रहा तो वह भारत में जन्म लेता है, भगवान की भक्ति के पुण्य से मध्य प्रदेश में तथा मां नर्मदा मैया की कृपा से अनूपपुर की इस पवित्र भूमि में जन्म लेता है। मुख्यमंत्री ने कहा किया भूमि ऋषि मुनियों की तपोस्थली की भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed