{"_id":"67c84ab707a531ab720aeadb","slug":"congress-angry-at-the-statement-given-by-the-minister-demanded-his-resignation-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2693886-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर खोला मोर्चा, 6 मार्च को होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर खोला मोर्चा, 6 मार्च को होगा प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि 6 मार्च को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी।
जानकारी देते हुए कांग्रेस पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस के जिला प्रभारी सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री के बयान को गरीबों, किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ यह लड़ाई केवल विरोध प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाया जाएगा।
6 मार्च को होगा विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन
जिला प्रभारी सुखेंद्र सिंह बन्ना ने भाजपा हाईकमान से मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग करते हुए एलान किया कि 6 मार्च को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी प्रदेशभर में आंदोलन जारी रहेगा और सरकार को जनता की आवाज सुननी ही पड़ेगी।
'भाजपा नेताओं की मानसिकता बदल गई'
कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी अशोक मर्सकोले ने कहा कि सत्ता में रहने के कारण भाजपा नेताओं की मानसिकता बदल गई है। वे जनता को उनका हक देने के बजाय उन्हें भिखारी साबित करने में लगे हैं। उन्होंने सवाल किया कि यदि लाड़ली बहना योजना की राशि भीख नहीं है, तो अन्य योजनाओं को लेकर ऐसी टिप्पणी क्यों की जा रही है? प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन महीनों से लंबित हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।
भोपाल में होगा प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन
कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि 6 मार्च को प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया जाएगा। जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा और मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। इसके बाद 10 मार्च को भोपाल में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन होगा, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगे। पत्रकार वार्ता में पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे, जिला पंचायत सदस्य रामजी रिंकू मिश्रा, मंयक त्रिपाठी, ललन सिंह, सेवादल के एहसान अली अंसारी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X