सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Congress Kisan Nyay Yatra on Friday administration did not give permission to tractor rally

Anuppur News: कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा शुक्रवार को, ट्रैक्टर रैली को प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें किसान न्याय यात्रा के प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू ने अनूपपुर जिला प्रशासन पर न्याय यात्रा ट्रैक्टर रैली के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के आरोप लगाए।

Anuppur News Congress Kisan Nyay Yatra on Friday administration did not give permission to tractor rally
कांग्रेस की पीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा 20 सितंबर को जिला मुख्यालय में किसानों की आर्थिक परेशानी, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, खस्ताहाल सड़क तथा महिलाओं से दुराचार एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अल्पसंख्यक वर्ग पर अत्याचार के मुद्दे को लेकर किसान न्याय यात्रा निकाली जाएगी। किसान न्याय यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ट्रैक्टर से जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर के ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Trending Videos


लेकिन ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी है, जिसको लेकर किसान न्याय यात्रा के प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू ने प्रशासन पर अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि हम जिन रूट पर ट्रैक्टर रैली निकालना चाहते हैं, प्रशासन उन रूट पर ट्रैक्टर रैली नहीं निकालने दे रही है। लेकिन हम फिर भी उन्हीं रास्तों से ही किसान न्याय यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में लगभग 100 ट्रैक्टरों के साथ किसान न्याय यात्रा निकाला जाएगा और किसानों के मुद्दे को लेकर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपेंगे, जिसको लेकर के जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से 100 ट्रैक्टरों की रैली के लिए जिला मुख्यालय में तुलसी कॉलेज से अमरकंटक तिराहे, अंडरब्रिज होते हुए कलेक्ट्रेट जाने की अनुमति चाहते मांगी थी। इस पर जिला प्रशासन ने यह अनुमति प्रदान नहीं की, किसान न्याय यात्रा के प्रभारी गुरमीत सिंह मंगू ने प्रशासन पर यह आरोप लगाया कि पूरे मध्यप्रदेश में एक ऐसा जिला अनूपपुर ही है। जहां प्रशासन हमें इन रास्तों पर अनुमति नहीं देकर वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दे रही है। लेकिन हम इन्हीं रास्तों से होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे। प्रशासन को जो कार्रवाई करनी है, वह कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed