सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News body of an elderly man was found in suspicious condition in field

Anuppur News: खेत में संदिग्ध हालत में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में खेत में काम करने वाले मजदूर का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ पाया गया है। मजदूर के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Anuppur News body of an elderly man was found in suspicious condition in field
घटना स्थल पर मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक एक में संदिग्ध हालत में खेत में बुजुर्ग व्यक्ति का शव पाया गया। इस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


मामले के संबंध में बताया गया कि मृतक देवान पाव निवासी वार्ड क्रमांक एक मौहरी जो की अशोक शर्मा के खेत पर कृषि कार्य सहित ट्रैक्टर चलाने का कार्य किया करता था। जो शुक्रवार को अपने पुत्र के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी रात होने पर पुत्र घर की ओर चला गया तथा मृतक ने कुछ देर बाद आने की बात कही थी। इसके बाद पूरी रात मृतक अपने घर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात्रि के समय पुत्र ढूंढने के लिए निकला, लेकिन वहां भी वह अपने पिता को नहीं देख पाया। इसके बाद गांव के अन्य स्थानों पर रात्रि में खोजबीन करने के बाद न मिलने पर पुत्र घर की ओर चला गया। शनिवार सुबह मृतक का पुत्र तथा पत्नी जो की खेत में काम करने के लिए पहुंचे, जहां मृतक खेत में मृत हालत में पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच प्रारंभ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed