Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Drunk man climbs high tension tower

Anuppur News: शराब के नशे में युवक चढ़ा 400 केवी हाई टेंशन टॉवर पर, चार घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल उतारा गया

Sun, 11 Jan 2026 10:36 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 11 Jan 2026 10:36 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम दूधमनिया में शराब के नशे में एक युवक हाई टेंशन विद्युत टॉवर पर चढ़ गया। पुलिस, विद्युत विभाग और पावर ग्रिड की संयुक्त कार्रवाई से करीब चार घंटे बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया।

विज्ञापन
Drunk man climbs high tension tower
टावर पर चढ़े हुए युवक को नीचे उतारते विद्युत विभाग के अधिकारी

विस्तार

अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधमनिया में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शराब के नशे में एक युवक हाई टेंशन विद्युत टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही राजेंद्रग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद विद्युत विभाग और पावर ग्रिड के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। युवक की जान को खतरे को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से जैतहरी मोजर बेयर पावर प्लांट से जबलपुर की ओर जाने वाली 400 केवी लाइन की बिजली सप्लाई बंद कराई गई।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान केदार सिंह (23 वर्ष), निवासी ग्राम दूधमनिया के रूप में हुई है। केदार सिंह दोपहर करीब एक बजे शराब के नशे में हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया था। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग और पावर ग्रिड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद टावर पर चढ़कर युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब चार घंटे का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Indore News: दो साल पहले बेटा खोया, अब पिता की चाइनीज मांझे से मौत, एक छात्र भी गंभीर

रेस्क्यू कर युवक को सकुशल बचाया गया
युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के उपरांत उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने शराब का सेवन किया था और नशे की हालत में उसे यह समझ नहीं आया कि वह टावर पर क्यों चढ़ गया।

थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र कोल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विद्युत विभाग के सहयोग से रेस्क्यू कर युवक को सकुशल बचा लिया गया। वहीं विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता अरुणेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के साथ समन्वय कर बिजली सप्लाई बंद कराई गई और सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रही, लेकिन युवक को सुरक्षित बचा लेने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

टावर पर चढ़े हुए युवक को नीचे उतारते विद्युत विभाग के अधिकारी

टॉवर पर चढ़े हुए युवक को नीचे उतारते विद्युत विभाग के अधिकारी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed