{"_id":"67c55a290616fa20f70ad456","slug":"electricity-bills-worth-rs-24-crore-are-pending-on-consumers-across-the-district-more-than-rs-6-crore-is-stuck-in-government-departments-now-connections-will-be-disconnected-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2685955-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: उपभोक्ताओं पर 24 करोड़ रुपये का विद्युत बिल बकाया, 6 करोड़ से अधिक राशि शासकीय विभागों में ही अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: उपभोक्ताओं पर 24 करोड़ रुपये का विद्युत बिल बकाया, 6 करोड़ से अधिक राशि शासकीय विभागों में ही अटकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
जिलेभर में 699 उपभोक्ताओं पर 18 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि बकाया है, जिसके लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी इन दोनों बिल वसूली के लिए परेशान है। जिसके लिए चेतावनी दिए जाने के साथ आगामी दिनों में विद्युत कनेक्शन काट दिए जाने की चेतावनी भी शासकीय और घरेलू विद्युत कनेक्शन धारकों को दी जा चुकी है, इसके बावजूद वह विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
कार्यपालन अभियंता
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जिले में विद्युत सुविधा का उपयोग करने के बाद उपभोक्ता विद्युत बिल का भुगतान समय पर नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण जिलेभर में 24 करोड़ रुपए का विद्युत बिल अभी तक नहीं मिल पाया है, जिसके लिए विद्युत विभाग ने नोटिस जारी करने के साथ ही कनेक्शन विच्छेद किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में शासकीय विभाग भी पीछे नहीं है। शासकीय विभागों में भी करोड़ों रुपए की राशि अटकी हुई है, जोकि बीते कई महीनो से इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिसको लेकर के शासकीय विभागों ने विद्युत विभाग के सामने बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। जहां कई बार बिल भुगतान के लिए विभागीय कर्मचारियों के पहुंचने के बावजूद बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है।
यह है मामला
अनूपपुर जिले में विद्युत विभाग का 24 करोड़ रुपए का भुगतान उपभोक्ताओं ने नहीं किया है। जिलेभर में 1लाख 50 हजार 617 उपभोक्ता हैं, जिनमें से 71000 उपभोक्ता समय से विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण विभाग पर लगातार विद्युत बिल के भुगतान का बोझ बढ़ता जा रहा है। शासकीय एवं अशासकीय दोनों ही उपभोक्ता विद्युत विभाग के लिए इस तरह से परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं।
2313 शासकीय उपभोक्ताओं पर 6 करोड़ से अधिक का बिल बकाया
जिले में 2313 शासकीय कार्यालय में लिए गए विद्युत कनेक्शन के बाद विभाग इसका भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण इन विभागों के ऊपर 6 करोड़ 19 लाख 74 हजार 886 का विद्युत बिल बकाया है। जिन विभागों ने विद्युत बिल का भुगतान नहीं किया है, उनमें आयुष, वेटनरी, बीएसएनल, कोऑपरेटिव, मत्स्य विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, आदिवासी विकास विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, सामान्य प्रशासन, ग्राम पंचायत, उच्च शिक्षा, उद्यानिकी, हाउसिंग बोर्ड, नगर पालिका, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पीडब्लूडी, राजस्व विभाग तकनीकी शिक्षा विभाग खनिज विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग पर करोड़ों रुपए की विद्युत बिल बकाया है।
घरेलू उपभोक्ताओं पर 18 करोड़ से अधिक का बिल बकाया
इसी तरह घरेलू उपभोक्ताओं पर भी 18 करोड़ से अधिक रुपए की राशि बकाया है। जिलेभर में 699 उपभोक्ताओं पर 18 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि बकाया है, जिसके लिए विभागीय अधिकारी कर्मचारी इन दोनों बिल वसूली के लिए परेशान है। जिसके लिए चेतावनी दिए जाने के साथ आगामी दिनों में विद्युत कनेक्शन काट दिए जाने की चेतावनी भी शासकीय और घरेलू विद्युत कनेक्शन धारकों को दी जा चुकी है, इसके बावजूद वह विद्युत बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं।
इनका कहना है
शासकीय विभागों से भुगतान के लिए पत्राचार किया गया है। घरेलू विद्युत कनेक्शन के बिल भुगतान के लिए प्रतिदिन 300 से 400 विद्युत कनेक्शन विच्छेद की कार्रवाई की जा रही है।
अरुणेंद्र प्रसाद मौर्य
कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X