{"_id":"678373e2058f7daa0d0889bf","slug":"even-after-selling-the-crop-the-payment-of-more-than-14-crores-of-1778-farmers-is-stuck-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur: फसल बेचने के बाद भी 1778 किसानों का 14 करोड़ से अधिक का भुगतान अटका, खाते में कमी के कारण हुई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur: फसल बेचने के बाद भी 1778 किसानों का 14 करोड़ से अधिक का भुगतान अटका, खाते में कमी के कारण हुई परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 12 Jan 2025 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Anuppur: जिले में फसल विक्रय करने के बावजूद 1700 से अधिक किसानों के खाते में विक्रय की गई राशि का भुगतान नहीं पहुंच पाया है, जिसके कारण संबंध किस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
खाते में कमी के कारण हुई परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर में विक्रय किए जाने के कई दिन बीत जाने के बावजूद संबंधित किसानों को राशि न मिलने के कारण, जहां उनके विभिन्न कार्य इससे प्रभावित हो रहे हैं तो दूसरी ओर वह इस पर विभाग पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि तीन दिनों के भीतर भुगतान किए जाने की बात उन्हें बतलाई गई थी, लेकिन कई हफ्ते बीत गए, इसके बावजूद अब तक फसल विक्रय के बदले में मिलने वाली राशि उन्हें प्राप्त नहीं हुई है।
Trending Videos
बता दें कि जिले में 2 दिसंबर से 34 खरीदी केंद्र में फसल खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिसमें अभी तक 16531 किसानों से फसल की खरीदी की गई है, जिनसे 8 लाख 62 हजार 349 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिनमें से 1778 किस ऐसे हैं, जिन्होंने विभाग को अपनी फसल का विक्रय तो कर दिया, लेकिन उनके खातों में अभी तक विक्रय के बदले मिलने वाली राशि नहीं पहुंच पाई है। इन सभी किसानों को 14 करोड़ 80 लाख 84 हजार 563 रुपए का भुगतान किया जाना है, लेकिन आज भी यह किस भुगतान मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटीएल और आधार लिंक ना होने से अटक गया भुगतान
जिन 1778 किसानों के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंच पाई है, उनके संबंध में विभाग ने बताया कि इन सभी किसानों के खाते में डीबीटीएल एक्टिव ना होने एवं आधार लिंक न होने की वजह से यह भुगतान विभाग ने किया तो था लेकिन, यह भुगतान असफल हो गया। जिसके कारण अभी तक यह राशि उनके खाते में नहीं पहुंच पाई है। जिसके लिए विभाग ने सहकारी समिति तथा केंद्रीय सहकारी कर्मचारी बैंक को पत्राचार करते हुए इन किसानों के खाते में डीबीटीएल एक्टिव करने के साथ ही खाते से आधार को लिंक करने के लिए पत्राचार किया गया है।
परेशान हो रहे हैं किसान
भुगतान न मिलने की वजह से संबंधित किसान इस समस्या से परेशान हो रहे हैं। साथ में जिन किसानों ने फसल का विक्रय किया था उनके खाते में राशि आ गई, लेकिन आज भी वह भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। जिसके कारण और भी ज्यादा उन्हें परेशानी हो रही है। समस्या से प्रभावित किसान बेचना बाई निवासी दैखल ने बताया कि फसल विक्रय करने के 15 से 20 दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक राशि नहीं मिली है।
पता करने पर कोई भी संबंधित समस्या का निराकरण नहीं कर रहा है। इसी तरह धुरवाशिन के कोटमी निवासी गंगू सिंह, रामदास केवट निवासी बदरा, शैल पाठक बदरा, हीरालाल केवट अमलाई यह सभी किसान एक ही तरह की समस्या से परेशान है। जिन्होंने अपनी फसल का विक्रय तो कर दिया, लेकिन खाते में डीबीटीएल और आधार लिंक ना होने के कारण अब इसका भुगतान अटक गया है जिसके कारण यह सभी किसान खरीदी केंद्र के चक्कर काट रहे हैं।
इनका कहना है
इस संबंध में केंद्रीय सहकारी बैंक को पत्राचार करते हुए संबंधित किसानों के खाते सुधारने के लिए कहा गया है। खातों में सुधार होने के पश्चात ही इनका भुगतान हो पाएगा।
बालमेंद्र सिंह, खाद्य अधिकारी अनूपपुर

कमेंट
कमेंट X