सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Farmers are not getting water from Lapti reservoir

Anuppur News: लपटी जलाशय से नहीं मिल रहा किसानों को पानी, अव्यवस्था से किसान हो रहे हैं परेशान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Mar 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार

लपटी जलाशय, जो 200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए बना था, खराब गेट के कारण वर्षों से बेकार पड़ा है। 29.37 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद मरम्मत अधूरी रही, जिससे किसानों को पानी नहीं मिल रहा और फसलें सूख रही हैं। किसान जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। 

Farmers are not getting water from Lapti reservoir
वह जलाशय जहां किसानों को पानी नहीं मिल रहा है और किसान जिनके खेतों तक पानी न मिलने से वह परेशान
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत लपटी में स्थित लपटी जलाशय, जो वर्ष 1992 में किसानों की 200 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई के लिए बनाया गया था, आज बदहाली का शिकार है। 2.75 किलोमीटर लंबी नहर से क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को लाभ मिलना था, लेकिन पिछले कई वर्षों से जलाशय का गेट खराब पड़ा है, जिससे पानी लगातार बहता रहता है और जलाशय में जल संचय नहीं हो पाता।
Trending Videos


सरकार ने दी राशि, लेकिन समाधान नहीं
मार्च 2023 में अनूपपुर कलेक्टर ने जलाशय की नहरों की सफाई एवं मरम्मत के लिए मनरेगा योजना के तहत 29.37 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इस राशि का जल संसाधन विभाग द्वारा आहरण भी कर लिया गया, लेकिन जो कार्य हुआ, वह किसानों के लिए किसी उपयोग का साबित नहीं हो पाया। किसानों को आज भी सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा, जिससे उनकी फसलें सूख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच की नाराजगी: श्रेय तो लिया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं
ग्राम पंचायत लपटी के सरपंच जवाहर सिंह ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जल संसाधन विभाग महाशिवरात्रि मेले में अपनी विकास प्रदर्शनी में इसी जलाशय की तस्वीरें लगाकर अपनी उपलब्धि दिखा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि किसानों को जलाशय से सिंचाई के लिए पानी तक नहीं मिल रहा।

किसानों की समस्याएं: पानी के बिना सूखती फसलें
जलाशय क्षेत्र के किसान इस समस्या से बेहद परेशान हैं। रामप्रसाद (ग्राम पंचायत लपटी निवासी) ने बताया कि बांध का गेट कई वर्षों से खुला पड़ा है, बार-बार शिकायत करने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई। लोक सिंह (ग्राम पंचायत आमगांव निवासी) ने कहा कि जब से नहर बनी है, तब से उसमें पानी ही नहीं आया। किसान नाले के पानी से एक बार सिंचाई कर लेते हैं, लेकिन फिर फसल भगवान भरोसे छोड़नी पड़ती है। कुसुम बाई (लपटी निवासी) ने बताया कि नहर की सफाई तक नहीं करवाई गई, जिसके चलते किसानों की फसलें सूख रही हैं। किसानों की मांग: जल्द से

जल्द हो समाधान
क्षेत्र के किसानों ने जलाशय के गेट की मरम्मत, नहरों की सफाई एवं पुनर्निर्माण और जलाशय में जल संरक्षण की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो किसानों की पूरी फसल चौपट हो सकती है, जिससे गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
 

वह जलाशय जहां किसानों को पानी नहीं मिल रहा है और किसान जिनके खेतों तक पानी न मिलने से वह परेशान

वह जलाशय जहां किसानों को पानी नहीं मिल रहा है और किसान जिनके खेतों तक पानी न मिलने से वह परेशान

 

वह जलाशय जहां किसानों को पानी नहीं मिल रहा है और किसान जिनके खेतों तक पानी न मिलने से वह परेशान

वह जलाशय जहां किसानों को पानी नहीं मिल रहा है और किसान जिनके खेतों तक पानी न मिलने से वह परेशान

 

वह जलाशय जहां किसानों को पानी नहीं मिल रहा है और किसान जिनके खेतों तक पानी न मिलने से वह परेशान

वह जलाशय जहां किसानों को पानी नहीं मिल रहा है और किसान जिनके खेतों तक पानी न मिलने से वह परेशान

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed