{"_id":"66a4c3b2e7a3ea5b100624aa","slug":"old-man-dies-after-being-bitten-by-poisonous-snake-while-sleeping-on-the-ground-old-man-dies-after-being-bitten-by-poisonous-snake-while-sleeping-on-the-ground-old-man-dies-after-being-bitten-by-poisonous-snake-while-sleeping-on-the-ground-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1934880-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: जमीन पर सो रहा था बुजुर्ग व्यक्ति, जहरीला सांप काटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: जमीन पर सो रहा था बुजुर्ग व्यक्ति, जहरीला सांप काटने से मौत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
जिला चिकित्सालय अनूपपुर में शनिवार को घर पर जमीन में सोने के दौरान सांप के काटने से उपचार के लिए दाखिल कराए गए बुजुर्ग की मौत हो गई।
इलाज के लिए अस्पताल में था भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर जिले में जहरीला सांप काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की उम्र 55 साल थी, जिसका उपचार जिला अस्पताल अनूपपुर में चल रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि राजेंद्र ग्राम थाना अंतर्गत मानपुर गांव के बुजुर्ग ददलू यादव पिता मोलइया यादव, जो अपने कच्चे मकान में शुक्रवार रात खाना-पीना खाने के बाद जमीन पर सो रहा था। तभी रात 11 बजे के लगभग अत्यंत जहरीला करैत प्रजाति के सांप ने पीठ में काट लिया। जिन्हें उपचार के लिए परिजनों के द्वारा देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम लाकर चिकित्सकों से परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थिति गंभीर होने पर उन्हें शनिवार की सुबह जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाकर भर्ती किया गया।जहां उपचार दौरान शनिवार को मौत हो जाने पर ड्यूटी डॉक्टर की सूचना अनुसार जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी हरपाल सिंह परस्ते ने परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा एवं पीएम कराते हुए अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप कर प्रारंभिक जांच करने के बाद घटना की सूचना राजेंद्र ग्राम थाना को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।

कमेंट
कमेंट X