सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News Server crashes in Amarkantak post office railway ticket and postal services affected

Anuppur News: अमरकंटक डाकघर में सर्वर ठप, रेलवे टिकट और डाक सेवाएं प्रभावित

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 02:52 PM IST
विज्ञापन
सार

पर्यटक स्थल के रूप में प्रसिद्ध अमरकंटक में प्रतिवर्ष 80 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। लेकिन यहां के डाकघर में अव्यवस्था के कारण उन्हें रेलवे टिकट सहित अन्य सेवाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे यहां का पर्यटक भी प्रभावित हो रहा है।

Anuppur News Server crashes in Amarkantak post office railway ticket and postal services affected
पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध अमरकंटक का डाकघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले में अमरकंटक डाकघर में न तो डाक से जुड़े कार्य सुचारू रूप से हो रहे हैं और न ही रेलवे टिकट बुकिंग की सेवा सही तरीके से संचालित हो रही है। स्थानीय लोग और पर्यटक लगातार हो रही इस परेशानी से त्रस्त हैं। लेकिन समाधान की कोई पहल नजर नहीं आ रही।

Trending Videos


अमरकंटक मध्यप्रदेश का एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है। जहां साल भर देश भर से श्रद्धालु और सैलानी आते रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे विभाग ने स्थानीय डाकघर में टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई थी। ताकि यात्रियों को अन्यत्र भटकना न पड़े। लेकिन हालात यह हैं कि यहां आए दिन सर्वर डाउन रहता है, जिससे टिकट बुक कराना लगभग असंभव हो चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्हें या तो दूसरे शहरों में जाकर टिकट बुक कराना पड़ता है या फिर निजी एजेंटों से महंगे दामों पर टिकट खरीदने की मजबूरी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे टिकट बुकिंग ही नहीं, बल्कि डाकघर की मूलभूत सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। पत्राचार सेवाएं, मनी ऑर्डर, स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सुविधाएं सुचारू रूप से नहीं चल पा रही हैं। कई लोगों के जरूरी कागजात और पार्सल समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे व्यापारियों, छात्रों और आम नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जब इस संबंध में डाकपाल सतेंद्र सोनी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे अकेले हैं और उनसे यह सब नहीं हो पाता। यह बयान प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है और यह भी साफ करता है कि अमरकंटक जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर डाकघर की सेवाएं कितनी बदहाल स्थिति में हैं।

स्थानीय नागरिकों में इस स्थिति को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। व्यापारी बताते हैं कि उनका व्यवसाय डाक सेवाओं पर निर्भर करता है, लेकिन महीनों से कामकाज ठप पड़ा हुआ है। यात्रियों का भी कहना है कि रेलवे टिकट बुक कराने के लिए उन्हें भटकना पड़ता है और हर बार सर्वर डाउन का बहाना बना दिया जाता है। लोगों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रशासन की अनदेखी से यह समस्या गंभीर होती जा रही है। अब जरूरत इस बात की है कि डाकघर की तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल किया जाए, स्टाफ की कमी को दूर किया जाए और सेवाओं को सुचारू करने के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप किया जाए। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आम लोगों की परेशानी और बढ़ेगी, जिससे अमरकंटक का पर्यटन प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed