सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   The accused of stealing under the pretext of exorcism has been arrested

Anuppur News: झाड़-फूंक की आड़ में ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर आंखें बंद कराईं और हो गया फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

वेंकट नगर पुलिस ने झाड़-फूंक के नाम पर ठगी करने वाले कटनी निवासी आरोपी स्ताक खान को गिरफ्तार किया। उसने बीमारी ठीक करने और तंत्र-मंत्र के बहाने चांदी की करधन व 5,600 रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी से नकदी, गहने, मोबाइल और बाइक बरामद कर न्यायालय में पेश किया। 

The accused of stealing under the pretext of exorcism has been arrested
पुलिस की रक्त में पकड़ा गया आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

वेंकट नगर पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
Trending Videos


वेंकट नगर पुलिस के अनुसार, 9 मार्च को फरियादी रमेश यादव (39), निवासी खैरीटोला, वेंकट नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि 2 मार्च को दोपहर 2 बजे कटनी निवासी स्ताक खान नामक व्यक्ति उसके घर आया। उसने खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताया। फरियादी ने उसे अपनी पत्नी की बीमारी के बारे में बताया, जिस पर आरोपी ने तंत्र-मंत्र के जरिए इलाज करने और गहनों को धोकर ठीक करने का दावा किया। इस पर फरियादी ने अपनी पत्नी की चांदी की करधन उसे सौंप दी।

ये भी पढ़ें- रीवा में खेल-खेल में 14 वर्षीय छात्रा की चली गई जान, रस्सी का फंदा कसा और फिर लग गई फांसी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पड़ोसी रघुनंदन यादव ने अपने बेटे नागेश्वर यादव (3 वर्ष से लापता) को घर वापस बुलाने के लिए आरोपी से मदद मांगी, जिस पर आरोपी ने 3,000 रुपये लिए। वहीं, पड़ोसी माधव यादव ने अपनी दो वर्षीय पुत्री के चलने में असमर्थ होने की बात कही, जिससे आरोपी ने 2,600 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद आरोपी ने झाड़-फूंक का नाटक करते हुए सभी को 10 मिनट तक आंखें बंद रखने को कहा और मौका पाकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें- मासूम पर अंधविश्वास की मार! तांत्रिक ने धूनी देने के नाम पर झुलसाया, आंखों की रोशनी जाने का खतरा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कटनी जिले के ग्राम जुगीयाकाप थाना एनकेजे निवासी आरोपी स्ताक खान (34) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से फरियादी की चांदी की करधन, 5,600 रुपये नकद, एक ओप्पो मोबाइल, और ठगी में प्रयुक्त दोपहिया वाहन जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed