{"_id":"675b1c815dd62327160232f6","slug":"the-vehicle-was-freed-after-a-scuffle-with-the-deputy-ranger-despite-complaint-police-did-not-register-the-case-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2411081-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: डिप्टी रेंजर से हाथापाई कर छुड़ा ले गए ट्रक, शिकायत के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: डिप्टी रेंजर से हाथापाई कर छुड़ा ले गए ट्रक, शिकायत के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 10:09 AM IST
विज्ञापन
वन अधिकारियों के साथ झड़प करते आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिप्टी रेंजर के साथ हाथापाई करते हुए लकड़ी से भरा ट्रक छुड़ाकर आरोपी फरार हो गए। डिप्टी रेंजर ने मामले की शिकायत कोतमा थाने में दर्ज कराई, लेकिन शिकायत के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, कोतमा थाना क्षेत्र के शुक्ला ढाबा के पास 9 दिसंबर की दरमियानी रात को सर्कल बिजुरी में रात्रि गश्त के दौरान वनपाल सतीश बैगा अपने सहयोगी अनिल साय और आशीष द्विवेदी के साथ मौजूद थे। इस दौरान कोतमा नेशनल हाईवे पर शुक्ला ढाबा के पास एक ट्रक (एमपी 18 जीए 4695) में लकड़ी का परिवहन होते देखा गया। जांच के दौरान ट्रक में बांस की बल्लियों के नीचे साल की लकड़ियों को छुपाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दस्तावेज नहीं दिखाने पर चालक से ट्रक को वन परिक्षेत्र कार्यालय बिजुरी ले जाने के लिए कहा गया। इसी बीच, वाहन चालक ट्रक को सड़क पर खड़ा कर मौके से चला गया। कुछ समय बाद वह कई अन्य लोगों के साथ लौटा और ट्रक को जबरन छुड़ाकर फरार हो गया। शिकायत में वनपाल ने हाथापाई, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप भी लगाए हैं।
वनपाल सतीश बैगा ने बताया कि 9 दिसंबर की रात 12:49 बजे कार (क्रमांक एमपी 18 जेडए 7889) में पांच लोग आए। इनमें वाहन चालक हर्ष चौरसिया, अभय मिश्रा, प्रकाश शुक्ला समेत दो अन्य लोग शामिल थे। उन्होंने लकड़ी से भरे ट्रक को रुकवाने को लेकर धमकी दी, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, और गाली-गलौज की। इसके बाद चालक ट्रक पर बैठकर मौके से फरार हो गया।
जांच की जा रही
मामले की शिकायत पर जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत वीडियो साक्ष्यों में शिकायत में उल्लेखित बातें नहीं पाई गई हैं।
सुमित केरकेट्टा, एसडीओपी, कोतमा थाना

कमेंट
कमेंट X