सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   The young man ran away with a bag full of goods In anuppur

Anuppur News: सामान से भरा हुआ झोला लेकर युवक हुआ फरार, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
सार

MP: जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक का कीमती सामान से भरा हुआ झोला लेकर अज्ञात युवक फरार हों गया।

The young man ran away with a bag full of goods In anuppur
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर रुपए और गहने से भरा हुआ झोला लेकर के अज्ञात युवक बाजार क्षेत्र से फरार हो गया। जिसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा बिजुरी थाने में दर्ज कराई गई है जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos


मामले के संबंध में बताया गया कि भुवनेश्वर कुशवाहा पिता सियाराम कुशवाहा पर 35 वर्ष निवासी बहेराबांध जो अपने पत्नी के साथ 10 सितंबर को बिजुरी बाजार सामान खरीदने के लिए आया हुआ था। जहां बैंक और पोस्ट ऑफिस एवं बाजार का काम करने के बाद लल्ला सोनी के यहां से एक जोड़ी चांदी की पायल कीमती 7700 एवं दो नग सोने की नाक की फुलिया कीमती 1000 की खरीदी कर साथ में लिए झोला में नगदी 3200 रुपए तथा पोस्ट ऑफिस सेंट्रल बैंक का पासबुक तथा खरीदी से संबंधित बिल रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने के कारण हनुमान मंदिर के पास पतंजलि दुकान के बाहर खड़ा था तथा अपना मोबाइल और झोला दुकान के फर्श पर रखकर बैठा हुआ था तथा पत्नी बगल में फुल्की की दुकान में फुलकी खा रही थी। तभी तो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पर आए और युवक का झोला जिसमें नगद रुपए और जेवर रखे हुए थे जो चोरी करके मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत पर बिजुरी पुलिस ने धारा 303(2) बी एन एस का अपराध दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed