{"_id":"68638ad6e6db3e8b2208ad31","slug":"there-is-no-permanent-electricity-system-in-the-homestays-built-to-attract-foreign-tourists-anuppur-news-c-1-1-noi1222-3119236-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News:होम स्टे में बिजली की स्थाई व्यवस्था नहीं, पहुंच मार्ग का भी आभाव, पर्यटकों को हो सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News:होम स्टे में बिजली की स्थाई व्यवस्था नहीं, पहुंच मार्ग का भी आभाव, पर्यटकों को हो सकती है परेशानी
न्यूज डेस्क अमर उजाला अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार
अमरकंटक के पर्यटक स्थलों में पर्यटक गांव बनाए गए हैं। इनमें बने होम स्टे में सुविधाओं का अभाव बताया जा रहा है।आदिवासी जीवन शैली को पर्यटकों तक पहुंचाने वाले होम स्टे में बिजली नहीं है।
अमरकंटक के बीजापुरी पर्यटक ग्राम के होम स्टे में बिजली की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्यप्रदेश में अमरकंटक के चारों तरफ दर्शनीय स्थल हैं। यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटकों को आदिवासी जीवन शैली से परिचित कराने के लिए पर्यटक गांव भी बनाए गए हैं। अनूपपुर के पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत बीजापुरी नंबर 1 को पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां वर्तमान समय में लगभग 30 लाख रुपए की लागत से 10 होम स्टे योजना के घर निर्मित किए गए हैं । यहां आकर पर्यटक आदिवासी कला संस्कृति से रूबरू हो सकते हैं। इन होम स्टे में काम पूरा हो चुका है लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं है। इससे पर्यटकों को परेशानी हो रही है।
Trending Videos
10 होम स्टे का हो रहा है निर्माण, 3 का कार्य हुआ पूर्ण
बीजापुरी नंबर 1 में 10 होम स्टे आवास का निर्माण कार्य किया जा रहा है लगभग 3 लाख की लागत से प्रत्येक होम स्टे बनाए जा रहे हैं । जिनमें से तीन होम स्टे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष पर कार्य चल रहा है। जिन होमस्टे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहां व्यवस्थाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-क्यों अपनी बेटी को शासकीय विद्यालय में पढ़ा रही हैं शहडोल सांसद हिमाद्री, जानें दाखिला कराकर क्या कहा
कटिया लगाकर की जा रही है बिजली आपूर्ति
हितग्राही टीकम सिंह एवं वीर सिंह को होम स्टे मिला है। इसमें कटिया लगाकर बिजली की सप्लाई की जा रही है जो खतरनाक होने के साथ ही विभागीय लापरवाही को प्रदर्शित कर रहा है। अभी तक इन सभी होम स्टे में बिजली के मीटर नहीं लगाए गए हैं। हितग्राहियों के निजी घर से भी बिजली आपूर्ति की जा रही है।
सड़क पहुंच मार्ग का अभाव
कई होम स्टे में सड़क पहुंच मार्ग का भी अभाव है। मुख्य मार्ग से लगभग आधा किलोमीटर अंदर जर्जर सड़क से होम स्टे तक पहुंचाने का मार्ग है। बारिश के दिनों में इस मार्ग पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्राम पंचायत स्तर से अब तक यहां सड़क नहीं बनाई गई है। होमस्टे का निर्माण कर दिए जाने के बाद भी यहां पर्यटकों के वाहनों का पहुंचना आसान नहीं है। इस पूरे मामले में जिला पंचायत के सीईओ तन्मय वशिष्ठ शर्मा का कहना है कि जल्द ही सारे काम पूर्ण कर लिए जाएंगे। ये काम जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि से होंगे।

कमेंट
कमेंट X