{"_id":"66bf1b973b081bbce101f7d8","slug":"three-accused-of-theft-arrested-gold-and-silver-jewelery-seized-anuppur-news-c-1-1-noi1222-1999436-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार , ताला तोड़कर चुरा ले गए थे सोने-चांदी के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार , ताला तोड़कर चुरा ले गए थे सोने-चांदी के जेवरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
अनूपपुर में चोरी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा है। इनके कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं।
अनूपपुर में पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
अनूपपुर कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम बड़हर में रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनेक पास से चोरी गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
ग्राम बडहर निवासी जगत सिंह पिता रामसिंह (56) निवासी बड़हर द्वारा थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 11 अगस्त को रात्रि 10 बजे घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह पांच बजे उठकर देखा तो घर का सामने के कमरे का ताला टूटा था, कमरे में रखे पेटी का ताला तोड़कर पुराने इस्तेमाली जेवर एक नग सोने की अध्धी, दो नग चांदी कि छलवल, एक नग चांदी की चैन, एक नग चांदी की अंगूठी व पैर की बिछिया कुल कीमती 50000 रुपये का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिस पर थाना कोतवाली अनूपपुर में धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना की गई।
तीन आरोपी गिरफ्तार, एसपी टीम को करेंगे पुरस्कृत
पुलिस द्वारा घटनास्थल से जब्त साक्ष्यों के आधार पर रविकान्स द्विवेदी पिता रामकृष्ण द्विवेदी (24) निवासी ग्राम कनवाही थाना जैतपुर जिला शहडोल हाल निवासी सांई मंदिर परिसर जैतहरी रोड अनूपपुर, रामकिशन द्विवेदी पिता जवाहर प्रसाद द्विवेदी (23) निवासी ग्राम रामपुर थाना गोहपारू जिला शहडोल एवं कपिल साकेत पिता कमला साकेत (20) निवासी पकरिया थाना बुढार जिला शहडोल को पकड़ा। इसमें आरोपियों से चोरी की वारदात में प्रयुक्त टीवीएस मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 65 जेड ए 8444 ताला तोड़ने में प्रयुक्त पेचकस, चोरी की गई सोने-चांदी के जेवरात जब्त किया गया है। कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए चोरों से अन्य चोरी के मामले में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान ने चोर गिरोह को पकड़ने में टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X