सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Three innocent minor girls died tragically when a tractor overturned.

Anuppur News: ट्रैक्टर पलटने से तीन बच्चियों की मौत, बैल को बचाने के प्रयास में पलटा सीमेंट-सरिया लदा ट्रैक्टर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 23 Jan 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Three innocent minor girls died tragically when a tractor overturned.
दुर्घटना के बाद मौके पर बचाव के लिए पहुंचे हुए लोग
विज्ञापन

पवित्र नगरी अमरकंटक थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग 35 किलोमीटर दूर ग्राम खजुरवार में दोपहर करीब डेढ़ बजे एक हृदयविदारक सड़क हादसे में तीन अबोध नाबालिग बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। सीमेंट एवं सरिया लादकर खजुरवार से लालपुर जा रहा ट्रैक्टर अचानक सामने आए पालतू बैल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।

Trending Videos


हादसे के समय ट्रैक्टर के इंजन पर रुक्मणी बाई महोबे तथा उनकी तीन नाबालिग बेटियां सवार थीं। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई बच्चियों की पहचान काव्या महोबे (उम्र 6 वर्ष), अमानिका महोबे (उम्र 3 वर्ष) एवं आंशिका महोबे (उम्र 3 माह), पिता दिनेश कुमार महोबे, के रूप में हुई है। ट्रैक्टर को दिनेश कुमार महोबे का बड़ा भाई चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर दुल्हन दो लाख लेकर फरार, खुद ही रची अपने अपहरण की साजिश

हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए समीपस्थ दमेहड़ी अस्पताल ले जाया जा रहा था, किंतु रास्ते में ही तीनों बच्चियों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बच्चियों की मां रुक्मणी बाई महोबे को भी चोटें आई हैं, जिनका उपचार जारी है।

घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकों के सहयोग से ट्रैक्टर को सीधा कराया गया। सूचना मिलते ही अमरकंटक पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया। पुलिस द्वारा शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निरीक्षक लाल बहादुर तिवारी एवं सहायक उप निरीक्षक पीआर धनंजय तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता से आवश्यक कार्यवाही की। अमरकंटक पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed