सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Two died in a road accident in Anuppur

Anuppur: सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल…धनतेरस की खरीदी के लिए जा रहे थे बाजार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 29 Oct 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Anuppur: जिले के राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत बसनीहा तिराहे में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की जहां मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम में दाखिल कराया गया है। 
 

Two died in a road accident in Anuppur
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

अनूपपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। घटना के संबंध में थाना प्रभारी राजेंद्र ग्राम वीरेंद्र बरकडे ने बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 65 जीए 1038 जो कि राजेंद्र ग्राम की ओर से अमरकंटक की ओर जा रहा था। वहीं दो पहिया वाहन में सवार तीन युवक बाइक से राजेंद्रग्राम की ओर आ रहे थे। जहां बसनिहा तिराहे के पास ट्रक ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें करण रौतेल  18 वर्ष, पप्पू कोल 24 वर्ष दोनों निवासी ग्राम उमनिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


वहीं बाइक में सवार लोचन कोल उम्र 23 वर्ष निवासी उमनिया गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्र ग्राम में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने ट्रक वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि तीनों युवक अपने गांव से राजेंद्र ग्राम धनतेरस पर बाजार करने के लिए आ रहे थे, जहां दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तेज रफ्तार से जा रहा था ट्रक 
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक काफी तेज रफ्तार में जा रहा था, जिसमें पत्थर लोड था और इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी, जिसके कारण मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है, जिसे चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक सहित चालक को किया गिरफ्तार 
मामले की सूचना मिलते ही राजेंद्र ग्राम थाना प्रभारी वीरेंद्र बरकड़े मौके पर जा पहुंचे, जहां उन्होंने ट्रक वाहन चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed