सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   The tractor that left the house to plough the field overturned in the drain

Anuppur News: खेत जोतने के लिए घर से लेकर निकला ट्रैक्टर, तभी अचानक नाले में पलटा; दबने से युवक की मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Anuppur News: अनूपपुर जिले के देवहरा पुलिस चौकी अंतर्गत बोड्डिहा गांव में ट्रैक्टर लेकर खेत जा रहे युवक की सुथनानाले में ट्रैक्टर पलट जाने से नीचे दब जाने परमौत हो गई। घटना की सूचना पर देवहरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।
 

The tractor that left the house to plough the field overturned in the drain
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

घटना की संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत धिरौल के बोड्डिहा गांव निवासी अहिवरण सिंह के 22 वर्षीय पुत्र शुक्ल प्रकाश सिंह जो अपना ट्रैक्टर लेकर शुक्रवार की दोपहर घर से खेत जा रहा था। इसी बीच सुथना नाला के बीचों-बीच ट्रैक्टर ले जाते समय अचानक अनियंत्रित होने से पलट गया, जिससे शुक्ल प्रकाश ट्रैक्टर के नीचे दब गया, उसके सीने एवं शरीर के अन्य हिस्सों में ट्रैक्टर के नीचे दबने से गंभीर चोट आने पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
Trending Videos


घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर सीधा कर शुक्लप्रकाश के शव को बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी देवहरा पुलिस को दिए जाने पर चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्रा, प्रधान आरक्षक पूरन सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का जिला चिकित्सालय अनूपपुर के ड्यूटी डॉक्टर से पीएम कराने बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपकर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed