सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   17 year old daughter was strangled to death and declared a suicide, minor was adamant to marry of her choice

'अपनी पसंद से शादी करूंगी': यह सुनते ही जल्लाद बना पिता, अपने हाथों से घोंटा बेटी का गला; फिर रची खौफनाक कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Aug 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। झूठी शान बचाने के चक्कर में एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। किसी को बिना बताए उसकी अस्थियां भी विसर्जित कर दीं। 

17 year old daughter was strangled to death and declared a suicide, minor was adamant to marry of her choice
जहां अंतिम सस्कार किया, वहां जांच करती पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

अशोकनगर जिले में अपनी पसंद की शादी करने की बात कहने पर एक व्यक्ति ने अपनी 17 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटकाकर बताया कि उसने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद जल्दबाजी में अंतिम संस्कार कर दिया। किसी को बिना बताए उसकी अस्थियां भी विसर्जित कर दीं।



शक होने पर पुलिस ने जांच की तो आरोपी का झूठ पकड़ में आया। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी पिता बलिहार सिंह को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। आरोपी की पत्नी ने पुलिस को बेटी की हत्या की कहानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रोती रही मासूम भतीजी... नहीं आया तरस, बहाने से घर ले जाकर चाचा ने की हैवानियत, गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि लड़की की मां शुरू से ही डरी हुई थी, उसे भरोसे में लेकर जब पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि 23 अगस्त को बेटी गुरनीत दोपहर के समय अपने कमरे में बेड पर सो रही थी। तभी उसके पापा कमरे में गए और बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसी समय मैं भी पहुंच गई थी। पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब मैं कमरे में पहुंची तो ये देखकर पति सकपका गया। उसने मुझे धमकाते हुए कहा कि यह बात किसी को बताई तो तुझे और बाकी बच्चों को भी मार डालूंगा। इससे मैं बहुत डर गई थी। उसने लड़की के गले में दुपट्टा बांध दिया और बेड पर लेटा दिया। इसके बाद खुद ही शोर मचाया कि बेटी ने सुसाइड कर लिया है।

ये भी पढ़ें- सरेराह खुद का गला रेतकर मर गया ठग, मरने से पहले दंपती पर किए चाकू से वार, सिवनी में खौफनाक वारदात

आरोपी बलिहार सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। गुरनीत दूसरे नंबर की थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने बेटी का रिश्ता 8 महीने पहले दूसरी जगह तय किया था। इससे वह नाखुश थी। वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर घटना से एक-दो दिन पहले झगड़ा भी हुआ था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रिश्ते को लेकर उसकी बेटी बार बार उसके मुंह लग रही थी। इस बात से वह नाराज था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed