{"_id":"688338e49ebc66e160091689","slug":"a-laborer-was-swept-away-by-the-strong-current-in-the-drain-while-playing-at-another-place-a-two-and-a-half-year-old-child-was-swept-away-in-the-drain-ashoknagar-news-c-1-1-noi1227-3206878-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Rain: तेज बहाव में बहे दो लोगों की मौत, अशोकनगर में नाले ने निगला मजदूर, खेलते-खेलते मासूम भी बहकर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Rain: तेज बहाव में बहे दो लोगों की मौत, अशोकनगर में नाले ने निगला मजदूर, खेलते-खेलते मासूम भी बहकर डूबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Rain: अशोकनगर में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें नाले के तेज बहाव में बहने से एक मजदूर और एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद दो परिवारों में मातम पसर गया।
डूबने से मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अशोकनगर जिले से दो हृदय विदारक घटनाएं सामने आई हैं, जहां तेज बारिश के बाद उफान पर आए नालों ने दो लोगों की जान ले ली। पहली घटना पिपरई थाना क्षेत्र के मूड़रा गांव की है, जहां मजदूरी के लिए घर से निकला 26 वर्षीय युवक विनोद आदिवासी नाले के तेज बहाव में बह गया। वहीं, दूसरी घटना मुंगावली थाना क्षेत्र के सोनाखेड़ी गांव की है, जहां खेलते-खेलते नाले में गिरा ढाई साल का मासूम कालू आदिवासी पानी में बह गया। दोनों घटनाओं ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।
मजदूरी पर निकला विनोद तेज बहाव में बहा
मूड़रा गांव निवासी विनोद पिता बलूआ आदिवासी गुरुवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। उसे गांव के उस पार किसी के खेत पर काम करना था, लेकिन रास्ते में आने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण वह उसका शिकार हो गया। जब देर शाम तक विनोद घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Indore News: हाई कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता से जबरन बयान बदलवाया, बीजेपी नेता पर गंभीर आरोप
एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही दूरी पर झाड़ियों में विनोद का शव बरामद किया गया। शव को पिपरई शासकीय अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
खेलते-खेलते ढाई साल का मासूम बहा नाले में
दूसरी घटना मुंगावली के सोनाखेड़ी गांव की है, जहां कालू आदिवासी नामक ढाई साल का बच्चा अपने ननिहाल आया हुआ था। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी कालू अपने परिवार के साथ सोनाखेड़ी में कुछ समय से रह रहा था। शुक्रवार को वह अन्य बच्चों के साथ गांव के पास स्थित नाले के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह फिसलकर पानी में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया।
यह भी पढ़ें- Mp weather: मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, राजघाट डैम के 12 गेट खोले, सीधी में 4.8 इंच बारिश दर्ज
परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक बच्चा आंखों से ओझल हो चुका था। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने सुबह सर्च ऑपरेशन शुरू किया और लगभग एक किलोमीटर दूर नाले में उसका शव बरामद किया गया।
