{"_id":"65cde234a8f5c7c9e10f1918","slug":"assault-with-tribal-youth-in-betul-sp-siddharth-chaudhary-transferred-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में एसपी चौधरी पर गिरी गाज, कल बैतूल बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: आदिवासी युवक से मारपीट के मामले में एसपी चौधरी पर गिरी गाज, कल बैतूल बंद का एलान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार
घटना को लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी है। आदिवासी समाज संगठन के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर बैठक की जिसमें शुक्रवार को बैतूल बंद का आव्हान किया गया है। इस दौरान शहर में रैली भी निकाली जाएगी।
बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल जिले में आदिवासी युवक के साथ की गई मारपीट का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। बुधवार रात को मोहन सरकार ने बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी का तबादला कर दिया। उन्हें सेनानी 8वीं वाहिनी बिसवल छिंदवाड़ा भेजा गया। इधर, मामले को लेकर बुधवार को बैतूल के पांचों भाजपा विधायक मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले थे। इस दौरान उन्होंने जिले में पुलिस व्यवस्था ठीक नहीं होने की बात कही थी।
Trending Videos
इधर, घटना को लेकर आदिवासी समाज संगठन में नाराजगी है। संगठन के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर बैठक की जिसमें 16 फरवरी शुक्रवार को बैतूल बंद का आव्हान किया गया है। इस दौरान आदिवासी समाज द्वारा शहर में विशाल रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आदिवासी युवक को नंगा कर बेहरमी से की थी पिटाई
3 महीने पहले 15 नवंबर 2023 को हप्ता वसूली को लेकर आदिवासी युवक को कमरे में बंद कर उसे निर्वस्त्र कर छत से उल्टा लटका कर बेल्ट और लकड़ी से पीटा गया था। जिसका वीडियो 13 फरवरी को वायरल हुआ था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कमेंट
कमेंट X