बकरीद के दूसरे दिन एमपी के इस शहर में तनाव: तीन बोरियों में मिला पशु का सिर और मांस, चार आरोपी हुए गिरफ्तार
खंडवा के सिंहाड़ा गांव में एक घर के बाहर तीन बोरियों में पशु का सिर और मांस मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा में बकरीद के दूसरे दिन शहर से करीब 7 किलोमीटर दूर सिंहाड़ा गांव में पशु का सिर और मांस बोरी में मिलने से आधी रात हड़कंप मच गया। गांव में एक घर के बाहर रखी तीन बोरियों में पशु का सिर और मांस मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि यह सिर और मांस गाय का है। पुलिस ने संदिग्ध मकान की भी तलाशी ली है।
पुलिस ने इस मामले में आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से चार को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने इस घटना को किस उद्देश्य से अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात गांव के कुछ लोगों को एक घर के सामने संदिग्ध बोरियां दिखाई दीं। लोगों के मौके पर पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग फरार हो गए। जांच करने पर एक बोरी में पशु का सिर और दो बोरियों में मांस भरा मिला। सूचना मिलते ही मोघट थाना प्रभारी धीरेश धारवाल और नगर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।
पढ़ें: झुलसते दिनों के बाद आई ठंडी फुहार की आहट, सीहोर में 10 डिग्री लुढ़का पारा; सूरज के सितम हुए कम
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बढ़िया तुला गांव के आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। फिलहाल बोरियों में मिले मांस के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। साथ ही संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
खंडवा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया गया है और बरामद मांस को जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक आठ नामजद आरोपी सामने आए हैं। जांच के दौरान जो भी अन्य लोग शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने मामले में 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X