सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   MP Board 10th Results Akshara Becomes Second Topper Brings Pride with 498 Marks

MP Board 10th Result: संघर्षों से निकली सफलता की कहानी, अक्षरा बनीं सेकेंड टॉपर; 498 अंक लाकर बढ़ाया मान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Wed, 15 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार

बालाघाट की छात्रा अक्षरा घोड़ेश्वर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 498 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पिता और भाई के निधन के बाद आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद मां की मेहनत और अपनी लगन से उन्होंने यह सफलता पाई।

MP Board 10th Results Akshara Becomes Second Topper Brings Pride with 498 Marks
मध्य प्रदेश की सेकेंड टॉपर बनी अक्षरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

बालाघाट जिले के कटंगी के टुईयापार गांव की होनहार छात्रा अक्षरा घोड़ेश्वर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की इस छात्रा ने 500 में से 498 अंक प्राप्त कर अपने स्कूल, गांव और जिले का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।
Trending Videos


मां ने दिया अहम योगदान
अक्षरा की सफलता के पीछे एक प्रेरणादायक संघर्ष की कहानी है। वर्ष 2020 में उनके पिता और भाई का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी मां के कंधों पर आ गई। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उनकी मां मजदूरी कर अपनी बेटियों की पढ़ाई जारी रखे हुए हैं। ऐसे हालात में अक्षरा ने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से यह मुकाम हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे छोटी बेटी बड़ी उपलब्धि हासिल
अक्षरा अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं, लेकिन उनकी उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का कारण बन गई है। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि मजबूत इरादे और लगातार मेहनत से किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

डॉक्टर बनने का सपना
अक्षरा का सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना है। इसके लिए वह 11वीं कक्षा में जीवविज्ञान विषय लेकर आगे की पढ़ाई करेंगी। उनका कहना है कि वे अपनी मां के संघर्ष को प्रेरणा मानते हुए लगातार मेहनत करती रहेंगी।

ये भी पढ़ें-  छतरपुर के आकाश अहिरवार कला संकाय में बने MP टॉपर, संघर्ष के बीच रची सफलता की नई कहानी

गांव और स्कूल में खुशी का माहौल
अक्षरा की सफलता से पूरे गांव और स्कूल में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों और साथियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और उनकी मेहनत की सराहना की। शिक्षकों का कहना है कि अक्षरा शुरू से ही अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं, जिसकी बदौलत उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed