सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   A deceased teacher's name appears on the census duty list in Barwani, revealing an administrative

MP: मृत शिक्षक कैसे आएगा जनगणना ड्यूटी पर? लिस्ट में नाम देखकर लोग हैरान; ट्रेनिंग के दौरान आई बड़ी लापरवाही

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Sun, 26 Apr 2026 10:07 AM IST
विज्ञापन
सार

बड़वानी जिले के पाटी में जनगणना ड्यूटी लिस्ट जारी करने में प्रशासन से बड़ी चूक सामने आई है, जहां मृत शिक्षक का नाम भी प्रशिक्षण सूची में शामिल कर दिया गया। मामले के उजागर होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि, मामले ने जैसे तूल पकड़ा तो तहसीलदार ने गलती मानी। पढ़ें पूरी खबर

A deceased teacher's name appears on the census duty list in Barwani, revealing an administrative
मृतक शिक्षक संतोष मालवीय का फाइल फोटो व तहसीलदार द्वारा जारी आदेश की कॉपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के बड़वानी के पाटी में जनगणना की ड्यूटी लगाने में प्रशासन से एक बड़ी चूक हो गई है। तहसीलदार की तरफ से जारी लिस्ट में एक ऐसे टीचर का नाम भी शामिल कर दिया गया, जिनकी मौत हो चुकी है। ट्रेनिंग के दौरान जब यह बात सामने आई, तो हड़कंप मच गया। ये मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Trending Videos


पाटी तहसीलदार बबली बरड़े ने शिक्षा विभाग के 32 कर्मचारियों को 27 से 29 अप्रैल तक ट्रेनिंग के लिए बुलाया था। इस लिस्ट में 23वें नंबर पर संतोष मालवीय का नाम था, जो रावतलिया फलियां स्कूल में टीचर थे। संतोष मालवीय की मौत 13 अप्रैल को ही हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने रिकॉर्ड के कारण हुई गड़बड़ी
अब कहा जा रहा है कि ड्यूटी लिस्ट बनाते वक्त पुराने रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया गया। पोर्टल पर टीचर की मौत की जानकारी अपडेट नहीं थी, जिसकी वजह से यह गलती हुई। अब प्रशासन लिस्ट में सुधार कर रहा है और मृतक शिक्षक की जगह दूसरे कर्मचारी को ट्रेनिंग पर भेजने की तैयारी है।

32 कर्मचारी रहे अनुपस्थित, नोटिस जारी
एक तरफ जहां मृत शिक्षक की ड्यूटी लग गई, वहीं दूसरी तरफ जो कर्मचारी जिंदा हैं, उनमें से 32 लोग ट्रेनिंग से गायब मिले। इसे लापरवाही मानते हुए प्रशासन ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का कहना है कि काम में कोताही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें- Bhopal: आधी रात धधका निगम का कचरा स्टेशन, आग में स्वाहा हुआ 25 लाख का प्लांट; किसकी लापरवाही व कैसे लगी आग?

तहसीलदार ने मानी चूक, दिए निर्देश
तहसीलदार ने माना कि जानकारी न होने की वजह से यह गड़बड़ी हुई। अब अधिकारियों ने आदेश दिए हैं कि आगे से किसी की भी ड्यूटी लगाने से पहले उसका पूरा रिकॉर्ड चेक किया जाए, ताकि दोबारा ऐसी स्थिति न बने।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed