सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Barwani News ›   MP News: Terror of unknown attacker in Barwani, 6 dead so far

MP News: बड़वानी का रहस्यमयी हमलावर जानवर या कुछ और? एक ही ढंग से हुए सारे हमले, मुंह के पास ही पहुंचाई चोट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़वानी Published by: बड़वानी ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
सार

वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग दोनों ही हमलों के पीछे के कारण और जानवर की पहचान करने में अब तक असफल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार को 8-8 लाख की सहायता राशि मंजूर की है, जबकि विपक्ष ने 1-1 करोड़ और नौकरी की मांग की है। फिलहाल 35 वन कर्मी ड्रोन कैमरों की मदद से गांव में गश्त कर रहे हैं, लेकिन जानवर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

MP News: Terror of unknown attacker in Barwani, 6 dead so far
रहस्यमयी जानवर की दहशत में लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में बीते एक माह से किसी अनजान जंगली जानवर का आतंक लगातार बना हुआ है। जिले के लिंबई गांव में इस अज्ञात जानवर ने 17 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया था। इनमें से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर वन विभाग के हाथ अब तक खाली हैं और उन्हें किसी जानवर के होने का कोई सुराग तक हाथ नहीं लग सका है। वहीं लगातार हो रही मौतों से घबराये घायलों के परिजन दवा के साथ ही दुआ का सहारा लेते हुए भगवान की शरण में प्रार्थना करते देखे जा रहे हैं। इधर बुधवार को क्षेत्र के दोनों सांसद और जनप्रतिनिधि पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों की बात करवाई और सीएम ने भी मृतकों के परिवारों को 8-8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत करते हुए समुचित इलाज का भरोसा दिलाया है। वहीं, कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने भी पीड़ितों से मुलाकात कर 1-1 करोड़ की सहायता राशि और सरकारी नौकरी की मांग जिला प्रशासन से की है।

Trending Videos
बड़वानी जिले के राजपुर विकासखंड से महल 7 किलोमीटर दूर बसे ग्राम लिंबई में इन दिनों किसी अनजान जंगली जानवर की दहशत साफ देखी जा रही है। बीती पांच मई की सुबह इस जानवर ने अलग-अलग स्थानों पर घरों के बाहर सो रहे तीन गांवों के कुल 17 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। प्रारंभिक इलाज के बाद इन सभी की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई थी, लेकिन धीरे धीरे अबतक इनमें से अकेले लिम्बई ग्राम के 6 लोगों की मौत हो चुकी है। उसके बाद से राजपुर मुख्यालय के नरावला तालाब के आगे बसे लिंबई ग्राम में भय का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले सुबह 4 से 6 बजे के बीच
ग्राम लिंबई में अनजान वन्य प्राणी ने भैरव घाट के पास दो लोगों को निशाना बनाया था, उनकी मौत हो चुकी है। घटना के बाद से ही राजस्व टीम मृतकों के परिजनों के लिए सहायता राशि का सर्वे कर रही है। इधर ग्राम के सरपंच पति राकेश जमरे के अनुसार, जानवर ने उनके गांव के 13 लोगों और 5 पशुओं पर हमला किया था। इनमें से 6 लोग और 4 पशु मारे गए हैं। सभी पीड़ितों पर मुंह के पास हमला किया गया था। वन्य जीव के ये हमले सुबह 4 से 6 बजे के बीच हुए थे, लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी वन विभाग जानवर की पहचान नहीं कर पाया है।

ये भी पढ़ें- अर्थशास्त्र की जगह बोल दिया राजनीति शास्त्र, शिक्षक को आया गुस्सा, छात्रा का साल बर्बाद, जानें मामला

संक्रमण का कारण नहीं बता पा रहा स्वास्थ्य विभाग
इधर स्वास्थ्य विभाग भी अब तक घायलों में फैल रहे संक्रमण का कारण नहीं बता पा रहा है। एहतियात के तौर पर घायलों को एंटी रेबीज इंजेक्शन सहित अन्य उपचार दिया जा रहा है। यहां घायलों की लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं गांव में भय के कारण कई घरों पर ताले तक लटक रहे हैं। घायल लोग डर के मारे दूसरों से मिलने से भी कतरा रहे हैं। इसको लेकर वन विभाग की खोजबीन अभी तक निष्फल ही रही है। हालांकि करीब 3500 की आबादी वाले इस गांव में फिलहाल वन अमले के 35 जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं। यहां ड्रोन कैमरों से भी सर्चिंग जारी है। बावजूद इसके अब तक जिला प्रशासन के हाथ खाली हैं और उस अनजान जानवर का पता नहीं लग सका है।

6 लोगों की मौत
इधर लिम्बई ग्राम के ग्रामीणों के अनुसार उन्हें अब दवा के साथ दुआ की भी जरूरत है। यहां वैक्सीन लगने के बावजूद 6 लोगों की मौत से चिंतित ग्रामवासियों ने इस विपदा से बचने के लिए यज्ञ का सहारा लिया है। अज्ञात जानवर के काटने के बाद 11 दिन में छह लोगों की मौत से चिंतित लिंबई ग्राम के लोगों ने हर परिवार से 100-100 रुपये एकत्रित कर यज्ञ आयोजित कर आहुति दी है। विपदा से बचाव और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए यह यज्ञ आयोजित किया गया था।

ये भी पढ़ें- मेडिकल छात्र ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्तों को किया मैसेज

ड्रोन व ट्रैप कैमरे से खोजबीन जारी
वहीं बड़वानी डीएफओ आशीष बंसोड़ ने बताया कि सभी मृतक के परिवारों को मुआवजे के आठ लाख रुपए स्वीकृत कर बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ड्रोन व ट्रैप कैमरे व पिंजरे और बड़े वन अमले के साथ अज्ञात जानवर की खोज की जा रही है। ग्राम बिलवानी में भी दो लोगों को अज्ञात जानवर के काटने की सूचना की पुष्टि की जा रही है। उधर आदिवासी नेता तथा धार जिले के मनावर के विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले में प्रशासनिक, चिकित्सकीय और वन अमले की लापरवाही की जांच कर कार्रवाई कराए जाने और मृतकों के परिवार को 50-50 लाख और घायलों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा और ऐमवाय हॉस्पिटल की विशेषज्ञ कमेटी गठित करने की मांग की है। वहीं पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस नेता बाला बच्चन ने भी क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को एक-एक करोड़ का मुआवजा और एक-एक सदस्य के लिए सरकारी नौकरी की मांग सरकार से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed