सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul illegal liquor exposed educational institution 18 boxes recovered from private Balaji College Chicholi

Betul News: शिक्षा संस्थान में अवैध शराब का मामला उजागर, चिचोली के निजी बालाजी कॉलेज से 18 पेटी शराब बरामद

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के शिक्षा संस्थान में अवैध शराब का मामला उजागर हुआ है। चिचोली के निजी बालाजी कॉलेज से 18 पेटी शराब बरामद हुई है।

Betul illegal liquor exposed educational institution 18 boxes recovered from private Balaji College Chicholi
जब्त शराब और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिक्षा का प्रतीक माने जाने वाले संस्थान में अवैध गतिविधि का मामला सामने आया है। चिचोली स्थित निजी बालाजी कॉलेज से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 18 पेटी देशी और विदेशी शराब के साथ दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुईं।

Trending Videos


इस छापेमारी में जब्त शराब की कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा, परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी कब्जे में ली गई है, जिसके माध्यम से संदिग्धों की पहचान की जा रही है। आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार देवांगन ने बताया कि कॉलेज परिसर में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का भंडारण किया जा रहा था। चिचोली पुलिस की सहायता से यह कार्रवाई सुबह के समय की गई। फिलहाल, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को बताया साजिश
बालाजी कॉलेज के प्राचार्य मुकेश नागवंशी ने इस मामले को संस्थान को बदनाम करने की साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि पहले भी कॉलेज को फंसाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने इसे जानबूझकर रची गई चाल बताया। आबकारी विभाग ने शराब और अन्य सामग्री के साथ सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। दो मोटरसाइकिलों के मालिकों से भी पूछताछ की जाएगी। विभाग का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार देवांगन का कहना है कि कॉलेज परिसर में भारी मात्रा में शराब का भंडारण किया जा रहा था। चिचोली पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई, जिसमें 18 पेटी अवैध शराब जब्त हुई है। मामले की जांच जारी है। प्राचार्य मुकेश नागवंशी का कहना है कि यह हमारे कॉलेज को बदनाम करने की साजिश है। पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। हम इसे पूरी तरह नकारते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है, और दोषियों का जल्द ही पता लगाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed