सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Betul News ›   Betul News: A young man stabbed himself after being refused marriage

शादी से इंकार का सदमा: बैतूल में युवक ने खुद को मारा चाकू, हालत गंभीर; भोपाल किया गया रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल Published by: बैतूल ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
सार

बैतूल के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एक युवक ने शादी से इंकार के बाद खुद पर चाकू से हमला कर लिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया। युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Betul News: A young man stabbed himself after being refused marriage
युवक ने खुद पर चाकू से हमला किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है। युवक ने कथित रूप से अपने पेट में चाकू मारकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया।

Trending Videos

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोड़ाडोंगरी निवासी 26 वर्षीय राकेश कुमार ने मंगलवार सुबह किसी कारणवश यह कदम उठाया। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी हालत नाजुक बनी रही। डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मोनालिसा-फरमान शादी विवाद: नाजिया इलाही ने बड़े नेटवर्क की जांच की मांग उठाई; शरजील इमाम का कनेक्शन क्या?

परिजनों के अनुसार, युवक एक युवती से प्रेम करता था और दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत चल रही थी। बताया जा रहा है कि युवती द्वारा शादी से इंकार करने के बाद वह मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed