{"_id":"69dd2931c5f53e47980660f3","slug":"betul-news-two-bikes-collide-head-on-farmer-dies-three-injured-betul-news-c-1-1-noi1386-4161139-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul News: नागपुर नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, किसान की मौत; तीन लोग घायल उपचार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul News: नागपुर नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, किसान की मौत; तीन लोग घायल उपचार जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: बैतूल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:12 AM IST
विज्ञापन
सार
बैतूल में नागपुर नेशनल हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किसान की हुई मौत।
विज्ञापन
विस्तार
बैतूल जिले में नागपुर नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बानूर खापा के पास एक ढाबे के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक किसान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे
जानकारी के अनुसार झिरी खापा निवासी 36 वर्षीय सुखराम भूरा अपने साथी तुलसीदास मस्कोले के साथ ससुंद्रा क्षेत्र से लौट रहे थे। रास्ते में वे बानूर खापा के पास एक ढाबे पर रुके थे। इसी दौरान देर रात सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी तेज भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
जांच के बाद सुखराम को मृत घोषित कर दिया
इस हादसे में सुखराम भूरा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि गणेश सहित अन्य लोग भी घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुखराम को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
ये भी पढ़ें- सतना में हंगामा: पथरी ऑपरेशन के बाद युवक की मौत, परिजनों ने लगाया किडनी निकालने का आरोप
परिजनों के अनुसार मृतक सुखराम खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और परिवार में सबसे बड़े सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। सोमवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

परिजन।

कमेंट
कमेंट X