{"_id":"67151039289c3e07e801c161","slug":"betul-sister-in-law-had-got-her-brother-in-law-murdered-by-giving-betel-nut-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Betul: भाभी ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने देवर की हत्या, 6 माह पहले हुए मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Betul: भाभी ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने देवर की हत्या, 6 माह पहले हुए मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 20 Oct 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार
शंकर का उसकी भाभी मनीता के साथ अकसर शराब के नशे में विवाद होता था। इसी कारण मनीता ने अपने भाई संदीप दाहीकर को 2000 रुपये की सुपारी देकर शंकर की हत्या करवाई। संदीप और उसके दोस्त नीलेश चौहान ने शंकर को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस ने 6 महीने पहले हुए एक हत्या के मामले का खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी महिला अभी फरार है। पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसकी भाभी द्वारा करवाई गई थी, जिसने अपने भाई को इस अपराध को अंजाम देने के लिए 2000 रुपये की सुपारी दी थी।
यह घटना बैतूल के कोतवाली थाना क्षेत्र के मालियाढाना गांव की है, जहां 27 अप्रैल 2024 को श्यामा उईके के खेत में एक अधजला शव मिला था। शव की स्थिति ऐसी थी कि उसकी पहचान करना मुश्किल था। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष थी और पुलिस ने शुरू में इसे अज्ञात हत्या का मामला दर्ज किया।
शव की पहचान के लिए पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों से पूछताछ की। इसी बीच, थाना झल्लार के ग्राम गाडागोहान से 25 अप्रैल 2024 को शंकर दाहीकर नामक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली। हालांकि, परिवार ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने डीएनए परीक्षण के माध्यम से पुष्टि की कि शव शंकर दाहीकर का ही था।
जांच के दौरान यह सामने आया कि शंकर का उसकी भाभी मनीता के साथ अकसर शराब के नशे में विवाद होता था। इसी कारण मनीता ने अपने भाई संदीप दाहीकर को 2000 रुपये की सुपारी देकर शंकर की हत्या करवाई। संदीप और उसके दोस्त नीलेश चौहान ने शंकर को शराब पिलाने के बहाने बुलाया और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद, शव को पेट्रोल से जलाया गया और आरोपी वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने जांच के बाद संदीप और नीलेश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया, जबकि मनीता अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। SDOP बैतूल, शालिनी परस्ते का कहना है कि का 27 अप्रैल को अधजला शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच में गुमशुदा व्यक्तियों के परिजनों से पूछताछ की और डीएनए परीक्षण से शव की पहचान सुनिश्चित की।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X